एक्सप्लोरर

दिल्ली में CBI का तगड़ा एक्शन, टॉप IRS अफसर 25 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीबीआई ने एक सीनियर आईआईआर अधिकारी को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. अधिकारी ने बिचौलियों के जरिए 45 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

CBI Arrest IRS Officer: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 31 मई 2025 को एक गंभीर भ्रष्टाचार के मामले में 2007 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति हर्ष कोटक को भी पकड़ा गया है. 

इन दोनों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि इन दोनों ने एक कारोबारी से 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी. यह रिश्वत आयकर विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई को रोकने लिए मांगी गई थी. 

अमित कुमार सिंघल पेशे से IRS अधिकारी है. वह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. वहीं दूसरा आरोपी  बिचौलिया है, जिसने रिश्वत लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई थी.

कैसे हुए पूरे मामले का खुलासा?

सीबीआई की शुरुआती जांच में सामने आया कि अमित कुमार सिंघल ने हर्ष कोटक की मदद से शिकायतकर्ता से कुल 45 लाख रुपये की मांग की थी. रिश्वत न देने की स्थिति में अमित कुमार सिंघल ने शिकायतकर्ता को कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी थी. अमित कुमार सिंघल ने हर्ष कोटक के माध्यम से पीड़ित से 45 लाख की रिश्वत मांगी थी. शुरुआत में 25 लाख टोकन अमाउंट देने पर सहमति हुई. हालांकि, इस दौरान ही CBI ने अधिकारों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

सीबीआई ने जाल बिछाया और कर लिया अरेस्ट

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. पहले तो शिकायतकर्ता की सूचना पर CBI ने शनिवार (31 मई) को FIR दर्ज की. योजना के अनुसार, 25 लाख की डीलिंग की गई. उन्होंने बिचौलिया हर्ष कोटक को मोहाली में लोक सेवक के आवास पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसके बाद मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंघल को भी वसंत कुंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget