एक्सप्लोरर

CAPF भर्ती घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन, सिपाही के पद पर तैनात मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

CBI Action In CAPF Recruitment Scam: CAPF भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड महेश कुमार को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. महेश फर्जी डोमिसाइल सर्टिफिकेट तैयार करवाने वाले रैकेट का सरगना है.

CBI Action In CAPF Recruitment Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल में CAPF (केंद्रीय अर्धसैनिक बल) भर्ती घोटाले की जांच के दौरान एक आरोपी महेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज मामले की जांच के दौरान हुई.  

CBI ने यह मामला 2 अगस्त 2023 को अदालत के निर्देश पर दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि कई अयोग्य उम्मीदवारों को फर्जी दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के जरिए CAPF में अवैध रूप से भर्ती कराया गया. फर्जी दस्तावेजों में उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल के बॉर्डर या नक्सल/उग्रवाद प्रभावित जिलों का निवासी दिखाया गया था.
भर्ती प्रक्रिया में भारी रकम लेकर उम्मीदवारों को नौकरी दिलाई गई.

CBI ने की छापेमारी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद CBI ने कई स्थानों पर छापेमारी की. जांच के दौरान 31 जनवरी 2024 को महेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया. CBI के अनुसार, महेश कुमार इस भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड है. वह फर्जी डोमिसाइल सर्टिफिकेट तैयार करवाने वाले रैकेट का सरगना था. उम्मीदवारों से सीधे और बिचौलियों के जरिए भारी रकम वसूली गई थी.

कोर्ट में पेशी और पुलिस हिरासत
गिरफ्तारी के बाद महेश कुमार चौधरी को अलीपुर स्थित CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. CBI की दर्ज FIR में महेश कुमार चौधरी के अलावा राजू गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

जांच जारी, हो सकते हैं और बड़े खुलासे
बता दें कि CAPF भर्ती घोटाला मामले में CBI की जांच अभी भी जारी है और यह संभव है कि इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal: कपिल सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट में नहीं बची उम्मीद, चुनिंदा जजों को ही दिए जाते हैं संवेदनशील मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget