एक्सप्लोरर

चुनावी फायदे के लिए 'जाति व्यवस्था' को जिंदा रखा जा रहा है: कमल हासन

21 फरवरी से कमल हसन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान नहीं किया है.

चेन्नई: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब कमल हासन राजनीति में दस्तक देने वाले हैं. आने वाली 21 फरवरी से कमल हसन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान नहीं किया है. इस मौके पर हासन ने कहा कि छात्रों और किसानों के लिये जाति सबसे बड़ी दुश्मन रही है. उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए जाति व्यवस्था को संरक्षण दिया जाता रहा है.

अभिनेता ने कहा, ‘‘राजनीतिक वर्ग हमारी एकता में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं. गांव और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए बनायी गयीं योजनाओं को लागू करना सत्ता में बैठे लोग आसानी से भूल जाते हैं.’’ 63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनकी टीम कृषि का सम्मान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और यह शुरू होने वाला है.

रजनीकांत के बाद कमल हासन की राजनीति में एंट्री, 21 फरवरी को करेंगे पार्टी का एलान

फिलहाल कमल हासन कुछ फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों को करने के बाद वो सिर्फ राजनीति पर ही ध्यान देंगे. हाल में बोस्टन में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में निजी समाचार चैनल इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में हासन ने कहा, "आ रही दो फिल्मों के अलावा मेरे पास कोई और फिल्में नहीं होंगी." हासन ने खुद को महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू का फैन बताया. हासन ने कहा, "यह देश अपनी विविधता में समाहित है, यही मेरा भारत है."

बता दें कि इस समय साउथ के दो दिग्गज सुपरस्टार राजनीति में आ रहे हैं लेकिन दोनों की विचारधारा बेहद अलग है. जहां एक ओर रजनीकांत नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कमल हासन मोदी के विरोधी हैं. कई मौकों पर वे मोदी के नीतियों की घोर आलोचना कर चुके हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हासन ने कहा था उनकी राजनीति का रंग 'काला' है और वह भगवा रंग को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में काला रंग द्रविड़ टोन और डार्क स्किन को दिखाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget