एक्सप्लोरर

'राजनीति से प्रेरित है लोकसभा एथिक्स पैनल,' महुआ मोइत्रा को समन भेजने पर बोली TMC

Cash For Query Case: टीएमसी नेता कुणाल घोष ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले की जांच कर रही एथिक्स कमेटी को लेकर कहा कि पैनल महुआ मोइत्रा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

TMC On Lok Sabha Ethics Panel: लोकसभा एथिक्स पैनल ने महुआ मोइत्रा को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में 2 नवंबर को अपने सामने पेश होने के लिए समन भेजा. इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार (28 अक्टूबर) को आरोप की जांच कर रहे पैनल पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया.

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि लोकसभा एथिक्स पैनल राजनीति से प्रेरित है और महुआ मोइत्रा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं दूसरी ओर वह बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से संबधित मामले में सो रहे हैं और उनके खिलाफ छह साल से मामले लंबित पड़े हैं. 

घोष का बयान ऐसे समय में आया है, जब एथिक्स पैनल ने 2 नवंबर को महुआ मोइत्रा को मामले के संबंध में गवाही देने के लिए बुलाया था. इससे पहले उन्होंने पैनल ने को दलील थी कि वह 5 नवंबर तक समिति के सामने पेश नहीं हो पाएंगी. 

मोइत्रा ने तारीख बढ़ाने का किया था अनुरोध
इस पर एथिक्स कमेटी ने जवाब देते हुए कहा कि वह पेशी की तारीख बढ़ाने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगी. इससे पहले लोकसभा एथिक्स पैनल ने मोइत्रा को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों पर मौखिक साक्ष्य दर्ज करने के लिए 31 अक्टूबर को बुलाया था. मोइत्रा ने पहले से तय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए 31 अक्टूबर को पैनल से मिलने में असमर्थता जताई थी.

5 नवंबर तक का मांगा समय
उन्होंने कहा कि वह 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पश्चिम बंगाल में अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर में कई पूर्व-निर्धारित विजयादशमी कार्यक्रमों में भाग लेने जा रही हैं.  टीएमसी नेता ने कहा, "मैं 5 नवंबर 2023 के बाद समिति की पसंद की किसी भी तारीख और समय पर समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समय दिए जाने का अनुरोध करती हूं."

ओम बिरला से की थी  शिकायत
गौरतलब है कि भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए थे. बीजेपी नेता ने जय अनंत देहाद्राई की ओर से दिए गए 'सबूत' का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी हर भाषण में ओबीसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन...', छत्तीसगढ़ में और क्या बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget