एक्सप्लोरर

Cash For Query Case: महुआ की किस्मत का फैसला आज, लोकसभा में पेश होगी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट | बड़ी बातें

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा की 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में फंसी हुई हैं. इस संबंध में रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और उसे संसद के निचले सदन में पेश कर दिया जाएगा.

Cash for query Case: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. लोकसभा की एथिक्स कमेटी चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान इस रिपोर्ट को संसद के निचले सदन में पेश करने के लिस्ट कर चुकी है. लोकसभा में महुआ के खिलाफ इस रिपोर्ट को शुक्रवार (8 दिसंबर) को पेश किया जाएगा. 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. 

इससे पहले, 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में महुआ के खिलाफ रिपोर्ट को 4 दिसंबर को पेश किया जाना था. हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया. अब लोकसभा सचिवालय की तरफ से शुक्रवार को उठाए जाने वाले मुद्दों और एथिक्स कमेटी की तरफ से पेश की जाने वाली रिपोर्ट को लिस्ट कर दिया गया है. इस रिपोर्ट को आइटम नंबर 7 दिया गया है. ऐसे में आइए एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट से जुड़े टॉप प्वाइंट्स जानते हैं. 

  • विपक्षी दलों ने महुआ मोइत्रा पर फैसला लेने से पहले एथिक्स पैनल की सिफारिशों पर संसद में चर्चा की मांग की है. बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने गुरुवार को कहा कि अगर रिपोर्ट पेश की जाती है, तो हम पूर्ण चर्चा पर जोर देंगे क्योंकि मसौदा ढाई मिनट में अपनाया गया था.
  • 9 नवंबर को एक बैठक में विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी ने महुआ के खिलाफ रिपोर्ट को अपनाया. इस रिपोर्ट में कैश-फॉर-क्वेरी मामले में आरोपों को देखते हुए महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. 
  • कैश-फॉर-क्वेरी मामले में तैयार की गई रिपोर्ट 500 पन्नों की है, जिसे पिछले महीने 6:4 की बहुमत के साथ अपनाया गया था. 
  • कांग्रेस पार्टी से निलंबित होने वाली सांसद परनीत कौर सहित पैनल के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट किया. विपक्षी दलों से जुड़े हुए पैनल के चार सदस्यों ने रिपोर्ट के खिलाफ वोट किया. 
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महुआ मोइत्रा के खिलाफ तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने 2019 से लेकर 2023 के दौरान चार बार यूएई की यात्रा की. इस दौरान उनके पार्लियमेंट लॉगिन क्रेडेंशियल का कई बार वहां से इस्तेमाल किया गया. सूत्रों के मुताबिक, महुआ के लॉगिन क्रेडेंशियल का दुबई से 47 बार इस्तेमाल किया गया. 
  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी में महुआ पर गिफ्ट के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया. 
  • दानिश अली और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इस रिपोर्ट का विरोध किया है. विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए और कहा कि निशिकांत दुबे की तरफ से जो शिकायत दी गई, उसे लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है. 
  • महुआ मोइत्रा को तभी निष्कासित किया जा सकता है, जब सदन पैनल की सिफारिश के पक्ष में वोट करे. ऐसे में उनकी किस्मत का फैसला बस कुछ ही दिन में हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के खिलाफ 500 पन्नों की रिपोर्ट लोकसभा में कब होगी पेश? एथिक्स कमेटी की सदस्य ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget