एक्सप्लोरर

राजनीति से प्रेरित पाए गए तो वापस होंगे सांप्रदायिक दंगों के मुकदमे: यूपी सरकार

यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक मुजफ्फरनगर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में हुए कथित साम्प्रदायिक दंगों से सम्बन्धित मुकदमों के सिलसिले में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार साम्प्रदायिक दंगों के राजनीति से प्रेरित पाए जाने वाले मुकदमों की वापसी पर विचार कर सकती है. पाठक ने कहा, ‘‘आईपीसी के तहत दंगों के मुकदमे भी आते हैं. ऐसे मुकदमे अगर राजनीति से प्रेरित पाये गये तो हम उन्हें वापस लेने के बारे में निश्चित रूप से विचार करेंगे.’’

कानून मंत्री मुजफ्फरनगर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में हुए कथित साम्प्रदायिक दंगों से संबंधित मुकदमों के सिलसिले में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे. हालांकि उन्होंने साफ किया कि केवल वे ही मुकदमे वापस लिये जाएंगे जो राजनीतिक बदले की भावना से दर्ज कराये गये थे. बहरहाल, पाठक ने मुजफ्फरनगर और शामली में साल 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़े 131 मुकदमें को राज्य सरकार द्वारा वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के दावे सम्बन्धी मीडिया रिपोर्ट्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया.

मालूम हो कि साल 2013 में समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर और आसपास के कुछ जिलों में हुए दंगों में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गयी थी. इसके अलावा हजारों बेघर हो गये थे. दंगों के मामले में करीब 1455 लोगों पर कुल 503 मुकदमे दर्ज किये गये थे.

कांग्रेस ने दंगा मामलों को वापस लेने के प्रयास पर योगी सरकार को घेरा 

वहीं दंगों को लेकर दर्ज कई मुकदमों को वापस लेने पर विचार करने का संकेत दिये जाने पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला. पार्टी ने आज सवाल किया कि क्या कोई भी मुकदमा धार्मिक आधार पर वापस लिया जा सकता है और चंद मामलों के बजाय इसमें सभी मुकदमों की समीक्षा क्यों नहीं की जानी चाहिए?

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने आज इस बारे में सवाल करने पर संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली में हुए दंगों में दुर्भाग्य से 62 लोगों की जानें गयीं और 503 मुकदमें दर्ज किए गए. बीजेपी के सांसद संजीव बालियान और दूसरी पार्टी के नेताओं ने पांच फरवरी 2018 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन देकर मांग की कि 503 मुकदमों में से 179 मामलों को वापस लिया जाए.

सुरजेवाला ने योगी सरकार और बीजेपी से चार सवाल पूछे. अगर दंगों के मामलों की समीक्षा ही करनी है तो केवल 179 की ही क्यों, पूरे 503 मुकदमों की क्यों नहीं? क्या गंभीर अपराध वाले मुकदमों को कोई सरकार राजनीतिक मुकदमें बताकर उन्हें वापस ले सकती है? क्या संविधान या कानून के अनुसार धर्म के आधार पर मुकदमों की वापसी हो सकती है? क्या मुख्यमंत्री इन मुकदमों को इस लिए तो वापस नहीं ले रहे क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि राजनीतिक नेताओं के खिलाफ मामलों की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता ने सीएम योगी को नसीहत दी कि अब वह बीजेपी नेता नहीं एक मुख्यमंत्री हैं. उन्हें गोरखपुर संसदीय उपचुनाव के नतीजों से सबक लेना चाहिए. वह संविधान और कानून के रक्षक है. उन्होंने कहा कि मुकदमें वापस लेने का फैसला अदालत करेगी पर उसके लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, ''संविधान और कानून की ड्योढ़ी पर बैठे हुए व्यक्ति से बगैरे लाग-लपेट के न्याय की रक्षा की अपेक्षा है. क्या वह इसे कर पायेंगे, यह उनकी कसौटी होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, 12 लोग हिरासत में
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, 12 लोग हिरासत में
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget