एक्सप्लोरर

ड्यूटी के दौरान जवानों में आत्महत्या के मामले बढ़े, 2021 में 153 जवानों ने की खुदकुशी, सामने आई ये वजह

देश के प्रहरियों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि बेहद चिंता का विषय है. आतंकवाद और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अर्धसैनिक बलों की शहादत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं.

देश के प्रहरियों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि बेहद चिंता का विषय है. इसके अलावा आतंकवाद और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अर्धसैनिक बलों की शहादत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. 'हिंदुस्तान' में छपी एक खबर के मुताबिक, शहीद होने वाले जवानों में सबसे अधिक संख्या सीआरपीएफ के जवानों की है.

आंकड़ों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित इलाकों से लेकर नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सीआरपीएफ के 950 जवान तीन वर्षों में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं. वहीं जवानों की आत्महत्या के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 153  जवानों ने आत्महत्या की है. इसमें से 56 जवान सीआरपीएफ के और 42 जवान बीएसएक के थे. नक्सल प्रभावित इलाकों में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 57 फीसदी है. सभी बलों के जवानों को मिला लें तो साल 2019 में 15 गजटेड अफसर समेत 622, 2020 में 14 गजटेड अफसर समेत 691 व साल 2021 में 18 गजटेड अफसर समेत 729 जवान शहीद हुए हैं.

2015-20 के बीच 680 कर्मियों की मौत
गृह मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2015 से 2020 के 6 वर्षों में मुठभेड़ों की तुलना में बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की आत्महत्या से ज्यादा मौतें हुई हैं. 2015-2020 के बीच आत्महत्या से लगभग 680 कर्मियों की मौत हुई, जबकि मुठभेड़ मे 323 कर्मी शहीद हुए. यानी जवानों में आत्महत्या के मामले शहादत से दोगुने से भी ज्यादा थे.

क्या है आत्महत्या की वजह
पूर्व एडीजी पीके मिश्रा ने बताया कि जवानों को कई बार उच्च तकनीक के हथियार न होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है. एसओपी की पालन करनें में थोड़ी चूक भी भारी पड़ती है. इसके अलावा जवान पारिवारिक वजहों की वजह से भी आत्महत्या कर लेते हैं. दुर्गम इलाकों में बीमारी भी उनकी मौत की वजह बनती है.

 शहीद होने पर जवानों को मदद
-शहीद जवानों के परिवार को 25 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक की एकमुश्त मुआवजा राशि दी जाती है.

- भारत के वीर पोर्टल पर 15 लाख तक का सार्वजनिक अंशदान भी दिया जाता है.

- वहीं मारे गए विवाहित जवानों के माता-पिता को भारत के वीर कार्पस से 10 लाख की अतिरिक्त मदद दी जाती है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Covid: दिल्ली में बढ़ते कोरोना के बीच जानें स्कूलों को लेकर क्या है गाइडलाइंस, डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

ABP न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन का बड़ा असर, BJP ने अपने पार्षदों को निकाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget