एक्सप्लोरर

यूपी: शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों पर केस दर्ज, CAA-NRC के खिलाफ कर रहीं थी प्रदर्शन

शुक्रवार को लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर मुनव्वर राणा की दो बेटियों समेत 125 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

लखनऊ: सीएए और एनआरसी को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन जारी है. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और सोशल मीडिया टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करना शुरू कर दिया है. इसमें शायर मुनव्वर राना की दो बेटियों समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है. ठाकुरगंज थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर की गई है. जिसमें रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का आरोप है.

मुनव्वर राणा की बेटियों पर केस दर्ज

ठाकुरगंज थाने में सुमैया राना, फैजिया राना, रुखसाना, शफी फातिहा समेत दस अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. समैया राना और फैजिया राना मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियां हैं. ठाकुरगंज में तैनात महिला कांस्टेबल ज्योति कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. वहीं इन दोनों के समेत करीब 125 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया हैं.

सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन

सीएए और एनआरसी के विरोध में राजधानी में शुक्रवार दिन दोपहर से घंटाघर पर सैंकड़ों लोग जुटे. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए. इस दौरान सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों की वीडियो और फोटो खींचकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर डालकर लखनऊ पुलिस के खिलाफ अभियान चला दिया.

सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट

प्रदर्शनकारियों के पक्ष में लगातार टिप्पणी करने वालों ने ऐसी पोस्ट पर कई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट कर डाली. इसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर रविवार को एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज, बाजारखाला, हसनगंज, तालकटोरा थाने में 112 लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर समाज में विभेद डालने वाले टिप्पणी पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज कराया.

इलाके में लगी थी धारा 144 

गौरतलब है कि शनिवार रात को डिफेंस एक्सपो, गणतंत्र दिवस और अन्य विशेष समारोहों को देखते हुए राजधानी के कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक ऐसे में घंटाघर पर चल रहा प्रदर्शन पूरी तरह से असंवैधानिक है. पुलिस द्वारा लोगों को प्रदर्शन खत्म करने की अपील की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रशासन की बात नहीं सुनी.

वहीं रविवार को ठाकुरगंज में धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है. सोमवार को ठाकुरगंज थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर और दर्ज की गई हैं. अज्ञात प्रदर्शनकारियों के नाम और पते की जानकारी के साथ उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें

साफ करने के बहाने बुजुर्ग दंपत्ति के गहने लेकर फरार हुए शातिर बदमाश, वारदात CCTV में कैद

इलाहाबाद का नाम बदलने के खिलाफ दायर अपील पर यूपी सरकार को नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget