एक्सप्लोरर

यूपी: भड़काऊ बोल के लिए बीजेपी नेता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: यूपी के चुनावी माहौल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद का राग छेड़ा गया है. बीजेपी नेता विनय कटियार ने राम मंदिर के विरोधियों को अराजक कहा है. वहीं मथुरा में बीजेपी नेता कुंवर निषाद के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. निषाद ने अखिलेश यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

मथुरा में बीजेपी के नेता कुंवर सिंह निषाद ने मांट विधानसभा क्षेत्र के शेरगढ़ में हुई चुनावी सभा में जब आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था उस सभा में मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद थीं. कुंवर सिंह निषाद ने यहां कहा, 'अखिलेश यादव तुम्हारी पांच साल सरकार रही. अगर तुमने तुम्हारी मां का दूध पिया है तो एक ईंट मस्जिद के नाम पर लगा कर दिखाओ, तब हम तुम्हारी औकात दिखाएंगे कि हम किस मां के बेटे हैं.'

यूपी: भड़काऊ बोल के लिए बीजेपी नेता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ केस दर्ज

कुंवर निषाद यहां बीजेपी प्रत्याशी एस के शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे. इस भड़काऊ भाषण के बाद एस के शर्मा और कुंवर निषाद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में केस दर्ज हो गया है.

वहीं बीजेपी कद्दावर नेता विनय कटियार ने भी विवादित बयान दिया है. विनय कटियार ने एक बार फिर से राम मंदिर का राग छेड़ा है, उनका दावा है कि राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा, और वो भी पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान होगा.

ज़ाहिर है यूपी में चुनाव अब बेहद करीब आ चुके हैं और वोट के लिए नेता हर दांव लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget