एक्सप्लोरर

लव मैरिज से नाराज पुलिसकर्मी पिता ने बेटी की हत्या की, FIR दर्ज

पुलिस ने मृतका कोमल के पिता सोहनपाल, चाचा शिव कुमार और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोहनपाल और शिव कुमार दोनों ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में सब इंस्पेक्टर हैं.

फरीदाबाद (हरियाणा): प्रेम विवाह करने वाली बेटी की कथित रूप से झूठी शान के लिए हत्या करने और उसके शव को जलाने के आरोप में पुलिसकर्मी पिता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बल्लभगढ़ सिटी थाना के प्रभारी सुदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मृतका कोमल के पिता सोहनपाल, चाचा शिव कुमार और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोहनपाल और शिव कुमार दोनों ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में सब इंस्पेक्टर हैं.

पुलिस को दी गई शिकायत में कोमल के पति सागर ने बताया है कि वह और कोमल कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को पसंद करते थे और उन्होंने 8 फरवरी 2021 को हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली.

शिकायत के अनुसार, ‘‘कोमल ने जब परिवार को शादी के बारे में बताया तो वे बहुत नाखुश थे जिसके कारण नवविवाहित जोड़े को अदालत जाकर सुरक्षा मांगनी पड़ी. लेकिन इसी बीच कोमल के परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं और 19 फरवरी को उन्होंने दोनों की फिर से सगाई करायी.’’

सागर ने बताया, ‘‘सगाई के बाद कोमल का परिवार उसे साथ ले गया. इसी बीच 18 मार्च को कोमल की एक सहेली ने मुझे फोन करके मेरी पत्नी की हत्या किए जाने और उसका अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना दी.’’

शिकायत के अनुसार, सागर अपने परिवार के साथ कोमल के पैतृक गांव सहरोला पहुंचा जहां उससे कहा गया कि उसकी पत्नी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

वहीं सागर की मां का आरोप है कि कोमल के घर वालों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर झूठी शान के लिए उनकी बहुत की हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के संदेहास्पद मामलों को लेकर 25 राज्यों में CBI का सरप्राइज़ चेक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget