एक्सप्लोरर

Sitrang Cyclone: तूफान सितरंग से कितना सावधान रहने की जरूरत, भारत में किन जगहों पर है अलर्ट, जानें सब कुछ

Cyclone Sitrang In India: भारत में चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सावधानियां भी बरतने के लिए कहा गया है. देश के कुछ हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है.

Cyclone Sitrang: चक्रवाती तूफान सितरंग (Cyclone Sitrang) ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. ये तूफान पश्चिम बंगाल (West Bengal) को पार करते हुए अब बांग्लादेश (Bangladesh) से टकराया है. कोलकाता (Kolkata) में क्षेत्रीय मौसम केंद्र का कहना है कि सितरंग ने सोमवार रात 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट के बीच बांग्लादेश में बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया है.

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, चक्रवात के कारण वहां के दक्षिणपूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है. इन्हीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार देर रात बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में चक्रवात सितरंग की चपेट में आने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी एएफपी की अगर मानें तो बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौत की खबरें आई हैं. सितरंग से सावधान रहने की जरूरत है. किस तरह की सावधानियां बरतनी है आइए जानते हैं.

'सितरंग' से सावधान!

  • रात 11.30 बजे बांग्लादेश के तट से टकराया
  • ढाका से 40 किमी पूर्व में तट से टकराया
  • सुबह 5.30 बजे नॉर्थईस्ट बांग्लादेश पहुंचा
  • सितरंग तूफान कमजोर पड़ रहा है
  • अगरतला से 100 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में है
  • शिलॉन्ग से 100 किमी दक्षिण-द. पूर्व में है

भारत में कहां-कहां अलर्ट ?

  • दक्षिण 24 परगना
  • उत्तर 24 परगना
  • पूर्वी मेदिनीपुर

क्या बरतें सावधानियां ?

  • दिन चढ़ने के साथ दिखेगा असर
  • तटीय इलाकों के लोग सुरक्षित जगह जाएं
  • घर के अंदर ही रहें तो बेहतर
  • खाने-पीने का सामान साथ रखें

तूफान के दौरान आशंका

  • तूफान आते ही भारी बारिश होगी
  • 90-110 किमी की रफ्तार से हवाएं
  • चक्रवाती तूफान में बदल सकता है

इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने भारत के 4 उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की आशंका है. इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार और बुधवार को त्रिपुरा में छिटपुट जगहों पर ही गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में 'सितरंग' की चपेट में आने से 5 की मौत, भारत के कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, मेघालय में स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget