एक्सप्लोरर

Punjab Politics: BJP की नाव पर सवार होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, 19 सितंबर को हो सकता है आधिकारिक एलान

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से मिली करारी हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपनी नई राजनितिक पारी बीजेपी के साथ मिलकर खेलने का सोच रहें हैं.

Punjab Politics : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी का दामन थामने का मन बना लिया है. दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी लोक कांग्रेस का विलय बीजेपी में करने जा रहें हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा इसी महीने के 19 तारीख को हो सकता है. सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.

विधानसभा चुनाव में मिली थी हार   
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही कैप्टन काफी चिंतित थे. इसलिए वह अब बीजेपी के साथ जाने का मन बना चुके हैं. उनके साथ पंजाब के करीब आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक भी इसी दिन बीजेपी का दामन थामेंगे.
 
बेटा और बेटी भी होंगे शामिल 
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की बीजेपी से नजदीकियां काफी गहरी हैं, और इस बात के कयास विधानसभा चनाव में मिली हार के बाद ही लगाए जा रहे थे.

खुद की सीट भी नहीं बचा पाए थे
कांग्रेस छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतरे थे. उनकी पार्टी से कई उम्मीदवार चुनाव लड़े थे. लेकिन कैप्टन इन चुनाव में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. वह अपनी पटियाला सीट भी आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली से हार गए थे. उन्हें अजीत पाल सिंह कोहली ने बड़े अंतर से हराया था. कैप्टन को 28007 वोट मिले थे. वहीं कोहली को 47,704 वोट मिले थे.

कांग्रेस में है पत्नी 
कैप्टन अमरिंदर सिंह को पिछले साल कांग्रेस ने उस वक्त मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जब तत्कालीन पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से उनके मतभेद चरम पर पहुंच गए थे. बता दें कि उनकी पत्नी अभी भी कांग्रेस सांसद हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget