एक्सप्लोरर

अभिनेता कमल हासन के लेख से हंगामा, कहा- ‘कह नहीं सकते कि हिंदू आतंकवाद नहीं है’

कमल हासन के इस लेख के बाद बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपने इस लेख में कमल हासन ने केरल सरकार की तारीफ भी की है.

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े अभिनेता और राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे कमल हासन के एक लेख से हंगामा मच गया है. अपने इस लेख में कमल हासन ने हिंदू आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा है कि आप कह नहीं सकते कि हिंदू आतंकवाद नहीं है. कमल हासन ने तमिल साप्ताहिक पत्रिका आनंदा विकटन के लेख में लिखा है, ‘’कोई नहीं कह सकता कि हिंदू आतंकवाद का वजूद नहीं है. हिंदू कट्टरपंथी पहले बातचीत में यकीन रखते थे, लेकिन अब हिंसा में शामिल हैं. लोगों की 'सत्यमेव जयते' में आस्था खत्म हो चुकी है.’’ कमल हासन के इस लेख के बाद बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आरएसएस के विचारक राकेश सिन्हा ने कमल हासन से उनके इस बयान पर माफी मांगने को कहा है. राकेश सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है, 'कमल हासन समझ नहीं पाए कि हिंदुत्व को गाली देकर में राजनीति सफलता पाने का युग गया. अपनी उत्तेजक/हिंसक बातों के लिए माफ़ी मांगे.'' वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी कमल हासन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, ''कमल हासन का करियर खत्म हो चुका है और अब कोई भी तमिलनाडु में उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है. इसलिए कम्युनिस्टों के कंधों पर बैठकर वह केरल में अपना आधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी पिछली तीनों फिल्में फ्लाप हुई हैं.'' बता दें कि केरल में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े सौ से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिनों पहले इसके खिलाफ राज्य में आंदोलन भी चलाया था. माना जा रहा है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष कमल हासन को दक्षिण भारत में अपना चेहरा बनाने की कोशिश में है. आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले कमल हासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लंच पर मुलाकात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget