एक्सप्लोरर

चेक का ‘क्लोन’ बनाकर 3.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, ब्रांच मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी सुहास काले को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. काले ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इस मामले का मास्टर माइंड शमीम और रमेश ठाकरे हैं.

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने चेक का ‘क्लोन’ (प्रतिरूप) बनाकर 3.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बैंक चेक का क्लोन बनाकर 3.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक रायपुर निवासी आलोक कुमार वर्मा (30) और आरोपी सुहास काले (32) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के मास्टर माइंड शमीम और रमेश ठाकरे तथा एजाज फरार हैं. उन्होंने बताया कि केनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक भानु मूर्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि शहर के टाटीबंध स्थित केनरा बैंक में सुहास हरिश्चंद्र काले ने संचालक मेसर्स विष्णु लक्ष्मी डेवलपर्स व बिल्डर्स के नाम से इस वर्ष आठ मार्च को चालू खाता खुलवाया था.

उनके मुताबिक, खाता खोलने के बाद काले ने 24 मार्च से एक मई के मध्य बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पटना और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के खाता से 3,60,41,000 रुपए निकाल लिये. उन्होंने बताया कि यह रकम विष्णु लक्ष्मी डेवलपर्स व बिल्डर्स के नाम से जारी फर्जी चेक के माध्यम से निकाली गयी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी सुहास काले को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. काले ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इस मामले का मास्टर माइंड शमीम और रमेश ठाकरे हैं. नागपुर निवासी यह आरोपी जरूरतमंद व्यक्तियों को ढूंढकर षड़यंत्र रचते हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शमीम और रमेश चेक का क्लोन तैयार करते हैं और उसे लोगों को दे दिया जाता है. इस फर्जी चेक के माध्यम से धोखाधड़ी की जाती है. इस काम में बैंक की कार्यप्रणाली का जानकार एजाज मदद करता है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शमीम और रमेश ने एजाज और काले की मदद से सात अलग-अलग चेक के माध्यम से 3,60,41000 रुपए निकाले है. उन्होंने बताया कि घटना के लिए सभी का हिस्सा तय किया गया था. इस अपराध के लिए बैंक के शाखा प्रबंधक को 10 लाख रुपये दिए गए. आरोपी इसके अलावा 95 लाख और 35 लाख रुपए के दो चेक केनरा बैंक में भुनाने की तैयारी कर चुके थे. लेकिन इसी बीच इस मामले का खुलासा हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शमीम और रमेश ठाकरे ने देश के अलग अलग राज्यों के बैंकों से क्लोन्ड चेक के माध्यम से सरकारी कंपनियों के खातों में से कई करोड़ रुपए निकाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना दिखाने की सरकार में हुई 5 ट्रिलियन की ठगी- कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget