एक्सप्लोरर

Canada Sikh Studen Attack: कनाडा में सिख छात्र पर छिड़का पेपर स्‍प्रे, भारत ने की हमले की कड़ी निंदा, कहा- तुरंत कार्रवाई हो

India Calls For Prompt Action: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रोविंस में 17 साल के सिख स्टूडेंट पर एक टीनेजर ने पेपर स्प्रे छिड़क दिया था. भारत ने इस हमले की निंदा की है.

Indian Consulate On Sikh Student Atack in Canada: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रोविंस में एक 17 साल के सिख स्टूडेंट पर हुए हमले को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है. कनाडा के वैंकूवर में भारत के कांसुलेट जनरल ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है.

इंडियन कांसुलेट जनरल ने घटना को लेकर एक्स पर लिखा, "इंडियन कांसुलेट जनरल केलोना में इंडियन सिटीजन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है. साथ ही कनेडियन अथॉरिटी से मामले में इन्वेस्टिगेशन कर हमला करने वाले के खिलाफ तत्काल एक्शन का अनुरोध कर रहा है.' वारदात बीते 11 सितंबर की है.

क्या कहना है लोकल पुलिस का
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने इस संबंध में अपने बयान में कहा है कि 11 सितंबर 2023 को शाम 4:00 बजे से ठीक पहले केलोना के रूट लैंड रोड एस ओर रॉब्सन रोड ई के क्रॉसिंग पर पेपर स्प्रे की एक घटना की सूचना मिली थी. तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां 17 साल के सिख स्टूडेंट घर जाने से लिए बस से उतरा था, तभी एक दूसरे टीनएज लड़के ने उस पर बियर या पेपर स्प्रे से हमला कर दिया था.

पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच में यह बात पता चली है कि बस में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद ही बस से उतरने पर सिख स्टूडेंट पर हमला हुआ था. वहां सड़क पर मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सक्रियता से जांच हो रही है. कई विटनेस के बयान लिए गए हैं. संदिग्ध की शिनाख्त हो चुकी है. जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट कर रहे हैं. इस मामले में कार्रवाई के साथ ही वारदात के पीछे के मोटिव को भी समझा जा रहा है.

वारदात के बाद काफ़ी डरा हुआ है स्टूडेंट
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केलोना सिटी की काउंसलर मोहिनी सिंह ने इस घटना में पीड़ित स्टूडेंट और उसके परिवार से मुलाकात की है. स्थानीय सीबीएन न्यूज़ से बातचीत में मोहिनी ने कहा कि वारदात के बाद से सिख स्टूडेंट बहुत डरा हुआ है. वह 5 महीने पहले ही कनाडा आया है और बहुत कम अंग्रेजी बोल पाता है. स्कूल में उसकी रिपोर्ट बहुत अच्छी है. इस घटना से इंडियन कनेडियन नागरिक भी डरे हुए हैं. इस तरह की वारदात किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.

इसके पहले भी हुए हैं सिंख छात्रों पर हमले

आपको बता दें कि कनाडा में सिख छात्र पर हमले की यह दूसरी घटना है. इसके पहले 17 मार्च को भी एक और सिख स्टूडेंट गगनदीप सिंह पर हमला हुआ था. सीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक वारदात में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस अपनी हेट क्राइम्स यूनिट से भी कानूनी सलाह ले रही है.

ये भी पढ़ें:आए दिन लगते हैं भारत विरोधी नारे मगर खालिस्तानियों के खिलाफ क्यों एकदम चुप रहती है कनाडा की ट्रूडो सरकार, ये है असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
'बंगाल पर हिंदी थोपना बंद करें', देवी दुर्गा के पोस्टर को लेकर TMC का BJP पर हमला
'बंगाल पर हिंदी थोपना बंद करें', देवी दुर्गा के पोस्टर को लेकर TMC का BJP पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget