एक्सप्लोरर

G20 Summit: भारत से कब रवाना होंगे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो? आ रहा खास प्लेन

Justin Trudeau in Delhi: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत से ले जाने के लिए कनाडा से विमान आ रहा है. उनके विमान में हुई गड़बड़ी की वजह से वह दिल्ली में ही रह गए थे.

Justin Trudeau in India: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अभी भी भारत में ही मौजूद हैं. उन्हें रविवार को ही भारत से रवाना होना था, मगर विमान में आई टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा है. प्रधानमंत्री ट्रूडो को भारत से ले जाने के लिए कनाडा से विमान मंगाया गया है. विमान के भारत पहुंचते ही ट्रूडो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार दोपहर कनाडा के लिए रवाना हो जाएंगे. 

पीएम ट्रूडो को भारत से ले जाने के लिए कनाडाई आर्म्ड फोर्स ने एक विमान भेजा है. कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर दिल्ली से रवाना हो सकता है. प्रेस सेक्रेटरी मोहम्मद हुसैन ने कहा कि जाने के समय में बदलाव की भी गुंजाइश है. ओंटारियो से रविवार दोपहर एक सीसी-150 पोलारिस विमान सीएफबी ट्रेंटन बेस से रवाना हुआ. इसके साथ सीसी-144 चैलेंजर विमान भी है. दोनों विमान फिलहाल लंदन में हैं. 

विमान ठीक करने कनाडा से आ रहा टेक्निशियन

सरकारी सूत्रों ने बताया कि ट्रूडो के जिस विमान में गड़बड़ी हुई थी, उसे ठीक करने के लिए कनाडा से एक टेक्निशियन भी भारत आ रहा है. अगर टेक्निशियन विमान में हुई गड़बड़ी को ठीक नहीं कर पाता है, तो लंदन से आए विमान में बैठकर ही कनाडाई प्रतिनिधिमंडल कनाडा रवाना हो जाएगा. डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल डिफेंस के मीडिया मामलों के प्रमुख डैनियल ले बौथिलियर का कहना है कि विमान में एक कॉम्पोनेंट खराब हो गया है, जिसे बदलने की जरूरत है. 

पुराने विमान से कनाडा जाएंगे ट्रूडो

सीसी-150 पोलारिस विमान का इस्तेमाल 1990 के दशक से ही किया जा रहा है. इस विमान का इस्तेमाल प्रधानमंत्री, गवर्नर जनरल और अन्य हाई-रैंक वाले अधिकारियों के सफर के लिए किया जाता है. इस विमान में वाई-फाई की सुविधा भी नहीं है. पूरे फ्लोर पर पावर कोर्ड्स लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोग अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं. दरअसल, जिस वक्त इस विमान को बनाया गया था, उस वक्त वर्तमान समय की कई सारी टेक्नोलॉजी मौजूद नहीं थी. 

विमान के अगले हिस्से में एक छोटा सा केबिन है, जिसे प्रधानमंत्री या गवर्नर जनरल के लिए बनाया गया है. बाकी के विमान में ठीक वैसे ही सीटें लगी हुई हैं, जैसे किसी आम विमान में देखने को मिलती हैं. इस विमान में ईंधन की खपत भी बहुत ज्यादा होती है. ऊपर से इसकी रेंज भी बहुत कम है. इस वजह से अधिकांश विदेश यात्राओं के दौरान विमान को ईंधन भरने के लिए बार-बार रुकना पड़ता है. ट्रूडो फिलहाल अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ होटल में ही रुके हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: प्लेन में खराबी के चलते अब भी दिल्ली में हैं जस्टिन ट्रूडो, अब कनाडा से आ रहा है दूसरा विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget