एक्सप्लोरर

G20 Summit: प्लेन में खराबी के चलते अब भी दिल्ली में हैं जस्टिन ट्रूडो, अब कनाडा से आ रहा है दूसरा विमान

G20 Summit Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए जस्टिन ट्रूडो विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सके थे. वह अब फेरी प्लेन से अपने देश लौटेंगे.

Justin Trudeau In G20 Summit: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में रविवार (10 सितंबर) को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण दिल्ली से उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी थी. अब सोमवार (11 सितंबर) को उनके फेरी प्लेन से वापस जाने की उम्मीद है. इस बात की जानकारी एक सूत्र ने दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ट्रूडो को ले जाने के लिए एक फेरी प्लेन के रात करीब 10 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने की उम्मीद है. फिलहाल इसको लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है.

ट्रूडो के विमान में आई थी तकनीकी खराबी
फेरी प्लेन को लेकर कनाडाई प्राइम मिनिस्टर ऑफिस से मांगी गई जानकारी के बारे में अब तक कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है.  बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे ट्रूडो को जी20 शिखर सम्मेलन के बाद रविवार को अपने देश वापस लौटना था, लेकिन विमान आई तकनीकी खराबी के कारण उनके प्रस्थान में देरी हो गई.

मंगलवार रवाना होंगे प्रधानमंत्री ट्रूडो 
कनाडा के सीटीवी न्यूज ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल विमान में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में फंसे हुए हैं और उनके मंगलवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने की संभावना है. चैनल ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के हवाले से कहा कि हवाईअड्डे से उड़ान भरने से पहले हमें कनाडाई सशस्त्र बलों ने बताया कि CFC001 तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा था. 

विमान ठीक होने तक भारत में प्रतिनिधिमंडल
इससे पहले सीटीवी न्यूज चैनल ने पीएमओ के बयान के हवाले से ही रविवार को कहा था कि विमान में आई खराबी को रातोंरात ठीक नहीं किया जा सकता है. हमारा प्रतिनिधिमंडल वैकल्पिक व्यवस्था होने तक भारत में रहेगा. वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रविवार को हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया था कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा, जब तक कि इंजीनियरों की टीम इस समस्या को ठीक नहीं कर देती.

बेटे जेवियर के साथ भारत आए थे ट्रूडो 
बता दें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ट्रूडो अपने बेटे जेवियर के साथ शुक्रवार को भारत पहुंचे थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जस्टिन ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में पीएम मोदी ने कनाडा में चरमपंथी अलगाववाद को बढ़ावा मिलने, राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़काए जाने और भारतीय समुदाय को खतरे में डाले जाने को लेकर गहरी चिंता जताई थी.

यह भी पढ़ें- G20 Summit Delhi: जी20 में भारत की सफलता का चीन भी हुआ कायल, नई दिल्ली घोषणापत्र पर क्या कुछ बोला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में हुंडई की फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार! धुएं से भर गया आसमान, दो यूनिट हुए तबाह
चेन्नई में हुंडई की फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार! धुएं से भर गया आसमान, दो यूनिट हुए तबाह
TMC ने जिनके लिए रखी मीटिंग वही नहीं पहुंचे, ममता बनर्जी को रद्द करनी पड़ी अहम बैठक, जानें कारण
TMC ने जिनके लिए रखी मीटिंग वही नहीं पहुंचे, ममता बनर्जी को रद्द करनी पड़ी अहम बैठक, जानें कारण
‘कोई भी समर्पित कार्यकर्ता बन सकता है मुख्यमंत्री’, शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
‘कोई भी समर्पित कार्यकर्ता बन सकता है CM’, शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक को लेकर TMC कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, BJP पर लगाए आरोप
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक को लेकर TMC कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, BJP पर लगाए आरोप

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget