एक्सप्लोरर

Canada: फिर एक भारतीय की मौत, टोरंटो में साइकिल से जा रहे स्टूडेंट को पिकअप वैन ने कुचला

Canada: कनाडा के कोलंबिया में एक छात्र की हत्या के बाद टोरंटो में एक सड़क दुर्घटना में अन्य छात्र मौत हो गई है. टोरंटो में एक पिकअप ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल डाला.

Canada: कोलंबिया में एक भारतीय छात्र महकप्रीत सेठी की चाकू मारकर हत्या के बाद टोरंटो में एक अन्य भारतीय छात्र की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टोरंटो में एक 20 वर्षीय भारतीय छात्र की साइकिल से सड़क पार करते समय एक पिकअप ट्रक की चपेट में आने और घसीटने से मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान नहीं की है.

स्थानीय समाचार वेबसाइट cbc.ca ने शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मृतक छात्र की चचेरी बहन परवीन सैनी के हवाले से लिखा है कि कार्तिक सैनी अगस्त 2021 में भारत से कनाडा आया था, वो यहां पढ़ाई कर रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि परवीन सैनी ने हरियाणा के करनाल परिजनों से बात की है और उन्हें जानकारी दी है. मृतक कार्तिक का परिवार भारत में हरियाणा जिले में रहता है.

परवीन सैनी ने ट्वीट कर टोरंटो प्रशासन और कनाडा सरकार से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई की मौत को लेकर लिखा, कार्तिक के शव को भारत वापस ले जाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं में हमारी मदद करें.

राइट टर्निंग की वजह से गई कार्तिक की मौत

उनके इस ट्वीट पर द बाइकिंग लॉयर (डेव शेलनट) (@TheBikingLawyer) 1669392425000 के हैंडिल से भी रिट्वीट किया गया. इसमें उन्होंने टोरंटो पुलिस को भी टैग किया और लिखा @torontopolice के पीआर की तरफ से जानकारी दी गई है कि दुर्घटना की जानकारी मिली है, जिसमें राइट टर्निंग के बाद ड्राइवर ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया. ट्वीट में कहा गया है कि साइकिल सवार शायद राइट टर्न के प्रति सचेत नहीं था …

एक यूजर ने लिखा-ट्रैफिक का ये कैसा नियम है

इस पोस्ट पर @CanadaRobin ने लिखा-दाएं मुड़ने वाले पिकअप चालक द्वारा मारे गए एक साइकिल सवार के बारे में जानकारी मिली है. जहां ये दुर्घटना हुई वहां दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं थी. #कार्तिकसैनी के स्मारक के बगल में बाइक लेन में खड़े एक और ट्रक को दंडित किया गया है. सड़क के ये क्या नियम हैं? इससे एक बड़ी समस्या हो रही है.

कार्तिक के शव को भारत भेजने की गुहार

मृतक की बहन परवीन सैनी ने कहा कि, हमारा परिवार उम्मीद कर रहा है कि कार्तिक के शव के उचित अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि शेरिडन कॉलेज ने पुष्टि की है कि कार्तिक वहां का छात्र था. कॉलेज ने शुक्रवार को एक ईमेल में कहा, "कार्तिक की आकस्मिक मृत्यु से हमारा समुदाय बहुत दुखी है. हम उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और प्रोफेसरों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं."

पुलिस के मुताबिक यह भीषण टक्कर योंग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू के चौराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी, जिसमें एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: 'पद छोड़ो शी जिनपिंग... हमें आजादी चाहिए', जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ चीन में सड़कों पर उतरे लोग, कई जगह पुलिस से झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget