एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या जदयू और राजद में हो सकता है गठबंधन? राजीव रंजन ने अब दे दिया बड़ा बयान, फिर बढ़ी सियासी हलचल

RCP Singh Resigns: जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आरसीपी सिंह प्रकरण पर बीजेपी खामोश क्यों है. बीजेपी का ये रुख गठबंधन के भविष्य को चिंता में डाल रहा है.

JDU Crisis: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) के इस्तीफा देने के राजनीति गरमा गई है. राजनीतिक गलियारों में जदयू और राजद (RJD) में गठबंधन की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद (Rajiv Ranjan) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन धर्म का निर्वाहन जदयू ने पूरी ईमानदारी के साथ किया. ये जिम्मेदारी बीजेपी की भी है कि जदयू के साथ गठबंधन को संक्रमित न होने दें. 

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बीजेपी से इस पहल की उम्मीद करते हैं, लेकिन जो संकेत बीजेपी की तरफ से मिल रहे हैं वो ठीक नहीं हैं. आरसीपी सिंह ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की. बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें बोलती है, लेकिन आरसीपी सिंह प्रकरण पर बीजेपी खामोश क्यों है? बीजेपी का जो रुख है वो गठबंधन के भविष्य को चिंता में डाल रहा है. 

"राजनीति में कब क्या हो जाए कह पाना मुश्किल"

जदयू के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भविष्य की चिंता बीजेपी को करनी चाहिए. कल क्या हो जाए इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जो हालात बन रहे हैं वह ठीक नहीं. गठबंधन को बचाने की जिम्मेदारी बीजेपी की भी है. राजनीति में कब क्या हो जाए कह पाना मुश्किल है. बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जेडीयू ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा था जिसकी वजह से उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. भ्रष्टाचार के आरोपों पर पार्टी द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद शनिवार को आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद आरसीपी सिंह ने जदयू को डूबता हुआ जहाज बताया. 

नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह थे कभी करीबी

इसके जवाब में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "जदयू डूबता जहाज नहीं है, दौड़ता हुआ जहाज है. कुछ लोग इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने उन लोगों की पहचान की जो इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे और इसे ठीक करने के लिए कदम उठाए." बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह कभी एक दूसरे के सबसे करीबी साथी थे, लेकिन अब दोनों नेताओं के बीच तकरार साफ नजर आ रही है. राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद से ही आरसीपी सिंह के पार्टी घोड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. 

बीजेपी और जेडीयू में ठनी

ललन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरसीपी सिंह (RCP Singh) प्रकरण को लेकर भी इशारों-इशारों में बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा. ललन सिंह (Lalan Singh) ने आरोप लगाया कि कुछ लोग (बीजेपी) जदयू के खिलाफ साजिश कर रहे हैं और चिराग पासवान मॉडल जैसा दूसरा मॉडल (आरसीपी सिंह) बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर बीजेपी की तरफ से भी पलटवार किया गया है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि, "जेडीयू नेता ललन सिंह किस पर आरोप लगा रहे हैं ये तो वही बता सकते हैं. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है."

ये भी पढ़ें- 

Bihar NDA में रार, RCP Singh ने मचाया सियासी संग्राम! ललन बोले- JDU का एक ही मालिक, जिसका नाम नीतीश कुमार

NDA में रार! एक इस्तीफे से बिहार की सियासत में मच गया घमासान, जानिए अब तक क्या कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget