एक्सप्लोरर

क्या पति-पत्नी की तरह रहते हुए बनाए गए संबंध को रेप कहेंगे? सुप्रीम कोर्ट ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी, जानिए क्या है मामला

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे कपल की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को 8 सप्ताह तक गिरफ्तारी से बचने की सुरक्षा दे दी.

सुप्रीम कोर्ट में रेप के आरोप का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मामला एक रेप आरोपी का है. उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने का आदेश सुनाया था लेकिन आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से बचने और एफआईआर को खत्म करने का अनुरोध किया है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश एस ए बोबडे ने की. सवाल था कि पति-पत्नी की तरह साथ में रह रहे दंपति के बीच अगर शारीरिक संबंध बनता है तो क्या उसे रेप कहा जा सकता है. चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर कपल पति-पत्नी की तरह रह रहा है और इसमें पति मान लीजिए कि हिंसक भी हो जाता है तो क्या साथ में रह रहे कपल के बीच बनाए गए फिजिकल रिलेशन को रेप कह सकते हैं? चीफ जस्टिस ने रेप के आरोपी विनय प्रताप सिंह मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को 8 सप्ताह तक गिरफ्तारी से बचने की सुरक्षा दे दी.

चाहे लड़की ही क्यों न हो, शादी का झूठा वादा गलत है चीफ जस्टिस बोबडे ने कहा शादी का झूठा वादा करना गलत है. इसमें चाहे महिला ही क्यों न शादी का झूठा वादा करे. दोनों मामले गलत हैं. उधर पीड़िता ने कहा, आरोपी ने धोखा देकर मुझसे संबंध बनाने की सहमति ली. इसलिए यह सहमति स्वतंत्र नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि आरोपी मुझे 2014 में मनाली के एक मंदिर में लेकर गया था और वहां पर शादी की रस्में भी पूरी कीं. पीड़िता की बात को काटते हुए आरोपी की वकील विभा दत्त मखीजा ने बहस का जवाब देते हुए कहा कि महिला दो साल तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रही और अंत में शादी के झूठे वादे करने का बहाना बनाकर केस कर दिया. पीड़िता के वकील ने कहा, आरोपी ने पीड़िता को कई बार चोट भी पहुंचाया जिसका मेडिकल रिकॉर्ड है.दूसरी ओर आरोपी के वकील ने कहा, लड़की इस तरह की शिकायतें करने की आदी हैं. उसने पहले भी अपने ऑफिस के दो लड़के के खिलाफ इस तरह की शिकायतें की हैं.

क्या है मामला दरअसल, यह मामला 2019 का है. विनय प्रताप सिंह पीड़ित के साथ पति पत्नी की तरह नोएडा में दो साल तक रहा . पीड़ित ने 2019 में नोएडा में विनय के खिलाफ एफआईआर लिखवाई. एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि विनय ने शादी का झूठा वादा कर पीड़ित के साथ रेप किया. लेकिन पिछले साल वह वादे से मुकर गया और किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. अप्रैल 2019 में आरोपी ने इस एफआईआर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला दायर किया. कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया. इस गिरफ्तारी के खिलाफ आरोपी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जहां उसे गिरफ्तारी से बचने के लिए आठ सप्ताह की मुहल्लत दी गई है.

ये भी पढ़ें

Taapsee Pannu और Anurag Kashyap सहित कई दिग्गजों के घर इनकम टैक्स का छापा

क्या पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे 'दादा' सौरव गांगुली? जानिए बीजेपी ने इस पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget