एक्सप्लोरर

क्या पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे 'दादा' सौरव गांगुली? जानिए बीजेपी ने इस पर क्या कहा

बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में पूर्व क्रिकेटर को फैसला करना है कि वह रैली में शामिल होना चाहते हैं या नहीं. बीजेपी के प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम संबंधी परिस्थितियां इसकी इजाजत देते हैं तो उनका स्वागत है.

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के सात मार्च को कोलकाता में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेने की अटकलों के बीच बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में पूर्व क्रिकेटर को फैसला करना है कि वह रैली में शामिल होना चाहते हैं या नहीं. बीजेपी के प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम संबंधी परिस्थितियां इसकी इजाजत देते हैं तो उनका स्वागत है.

गांगुली (48) को 31 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी. इससे पहले ह्रदय तक जाने वाली धमनियों में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एक और एंजीयोप्लास्टी की गयी थी. सर्जरी के दौरान उन्हें दो और स्टेंट लगाये गये थे. जनवरी के शुरू में गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ा था और हृदय से संबंधित ट्रिपल वेसेल डिजीज का पता चला था. उस वक्त एक धमनी में स्टेंट लगाया गया था.

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि सौरव फिलहाल आराम कर रहे हैं. अगर वह कार्यक्रम में आने की सोचते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम अनुकूल रहता है तो उनका बहुत स्वागत है. अगर वह आते हैं तो हमें लगता है कि उन्हें यह पसंद आयेगा. वहां मौजूद लोगों को भी अच्छा लगेगा. लेकिन इस बारे में (कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में) हम नहीं जानते. यह फैसला उन्हें करना है.’’ हालांकि इस मुद्दे पर बीसीसीआई प्रमुख की ओर से कोई बयान नहीं आया है. ऐसी अटकलें हैं कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद के बेटे पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आयुष ने खुद अपने ऊपर चलवाई गोली Bengal Elections: ममता के विधायक ने पहले छोड़ी TMC, फिर वापस आए-फिर गए, अब थामा BJP का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget