एक्सप्लोरर

श्रीकांत मंडल की मौत पर कलकत्ता HC का बड़ा आदेश! दोबारा होगा शव का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी अनिवार्य

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मालदा के 13 वर्षीय छात्र श्रीकांत मंडल की संदिग्ध मौत पर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया है. परिवार ने 15 दिनों से श्रीकांत के शव को फ्रीजर में रखा है.

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक मिशनरी स्कूल के छात्रावास से 2 जुलाई 2025 की रात को 8वीं कक्षा के छात्र श्रीकांत मंडल (13 वर्ष) का शव बरामद हुआ. स्कूल प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन श्रीकांत के परिवार ने इस दावे को नकार दिया. परिवार का आरोप है कि श्रीकांत को स्कूल में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इसके बावजूद पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि की गई. परिवार ने इसे मानने से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया और न्याय की मांग के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

16 जुलाई 2025 को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि श्रीकांत मंडल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इस पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी. अगर पहले और दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर पाया जाता है तो अस्पताल प्रबंधन जांच अधिकारी को तत्काल सूचित करेगा.  

15 दिन फ्रीजर में रखी डेड बॉडी

परिवार ने 15 दिनों तक श्रीकांत के शव को फ्रीजर में रखा. यह फैसला बेहद असाधारण माना जा रहा है, क्योंकि सामान्यत: अंतिम संस्कार में देरी नहीं की जाती. परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. इस घटना ने स्थानीय समाज और मानवाधिकार संगठनों को भी झकझोर दिया है. कई सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता परिवार के समर्थन में आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर भी #JusticeForShrikant ट्रेंड कर रहा है.

स्कूल मैनेजमेंट ने क्या बयान जारी किया?

स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में अब तक केवल यह बयान दिया है कि श्रीकांत ने आत्महत्या की, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में अनुशासन के नाम पर छात्रों पर अत्याचार होता है. श्रीकांत के साथ भी ऐसा ही हुआ और इसी के कारण उसकी जान गई. स्कूल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है. पुलिस जांच फिलहाल जारी है और अब कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा पोस्टमार्टम के जरिए नए सबूत सामने आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: '4000 घरों को तोड़ने वाले हैं, असम में मुस्लिम...', जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतासिम खान का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget