एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Decisions: ई-कोर्ट प्रोजेक्ट फेज-3 को मिली मंजूरी, जी-20 के सफल आयोजन को लेकर कैबिनेट ने पीएम मोदी को दी बधाई

E Court Project: पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (13 सितंबर) को हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि क्या फैसले लिए गए?

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (13 सितंबर) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया. 

इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्रियो ने तालियों के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन किया. दरअसल भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ था. 

एलपीजी सिलेंडर को लेकर क्या कहा?
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे. अगले 3 सालों में ये एलपीजी गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे.

ठाकुर ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ. उन्होंने बतााया कि नौ करोड़ 60 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को पिछले नौ साल में दिए गए हैं. 

ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
अनुराग ठाकुर ने बताया कि ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के फेज-3 को बैठक में मंजूरी मिली है. इसे लगभग 7,210 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों को काफी फायदा होगा.

जी-20 समिट में हिस्सा लेने आए कई विश्व नेता
जी-20 समिट में हिस्सा लेने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई विश्व के नेता दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कई नेताओं से जी-20 सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता भी की थी. 

पीएम मोदी ने की बात 
पीएम मोदी ने मंगलवार (12 सितंबर) को ही पीएमओ (PMO) के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के उनके अनुभवों के बारे में जानकारी हासिल की.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ताया कि इसके बाद पीएम मोदी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित सभी स्तर के कर्मचारियों से मिलने और उनसे बातचीत करने के लिए सुषमा स्वराज भवन गए. पीएम मोदी के नेतृत्व को दुनिया भर के नेताओं से प्रशंसा भी मिली. 

जी 20 क्या है?
जी20 के सदस्य देश समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं. इसमें शनिवार (9 सितंबर) को अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- G20 Summit में ड्यूटी करने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के संग डिनर करेंगे पीएम मोदी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget