एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून समझाने दोस्त कैफुल के घर पहुंचे सीएम योगी, तो दोस्त ने माफी की मांग कर दी

CAA पर जनसमर्थन जुटाने के लिए बीजेपी ने आज से देश भर में जनजागरण अभियान शुरू किया है. बीजेपी हाईकमान ने योगी को गोरखपुर में CAA पर जनजागरण करने के लिए कहा.

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में चौधरी कैफुलवरा से मुलाक़ात की. यूपी के मुख्यमंत्री उनकी दुकान पर पहुंचे. फिर उन्हें नागरिकता क़ानून के बारे में समझाया और बताया. योगी ने चौधरी से कहा कि ये क़ानून नागरिकता लेने का नहीं देने का है. सीएम ने उन्हें एक किताब भी भेंट की. चौधरी ने भी सीएम से अपने मन की बात कह दी. उन्होंने योगी से गोरखपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपियों को क्षमा देने की अपील की. CAA पर जनसमर्थन जुटाने के लिए बीजेपी ने आज से देश भर में जनजागरण अभियान शुरू किया है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में तो योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जन जागरण अभियान किया. सालों तक गोरखपुर योगी का संसदीय क्षेत्र रहा. यूपी का मुख्यमंत्री बनने से पहले वे यहां से लगातार 5 बार सांसद भी रहे. योगी का चौधरी कैफुलवरा से पुराना रिश्ता रहा है. वो भी कई सालों का. तीन-तीन पीढ़ियों का. सआदतहुसैन कैफुलवारा के दादा थे. महंत अवैद्यनाथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरू थे. वे भी लोकसभा सांसद रहे. अवैद्यनाथ के गुरू महंत दिग्विजयनाथ थे. दिग्विजयनाथ और सआदत हुसैन बहुत अच्छे मित्र थे.

बीजेपी हाईकमान ने योगी को गोरखपुर में CAA पर जनजागरण करने के लिए कहा. ये तय हुआ कि घर-घर जाकर नागरिकता क़ानून को समझाया जाए. तो योगी ने सबसे पहला नाम चुना कैफुलवरा का. आख़िर दोनों पुराने मित्र जो ठहरे. इसी लिए योगी सबसे पहले चौधरी परिवार के पास पहुंच गए. नागरिकता क़ानून पर बनी एक किताब भी भेंट की. पुराने दिनों पर गप शप हुआ. योगी का मूड अच्छा देखकर कैफुलवरा ने भी आरोपियों को माफ़ करने की मांग कर दी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जो लोग जेल गए हैं. उन्हें अब छोड़ दिया जाए. इनमें से कुछ नौजवान भी हैं. अगर उन्हें माफ़ नहीं किया गया तो फिर उनका भविष्य चौपट हो जाएगा.

बता दें कि CAA के विरोध में यूपी में ज़बरदस्त हिंसा हुई थी. लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत कई शहरों में तोड़ फोड़ और आगज़नी हुई थी. अब तक हिंसा में 20 लोगों की जान जा चुकी है. क़रीब चार सौ लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं. इनमें से कई से सरकारी संपत्ति को हुए नुक़सान के बदले जुर्माना भी वसूला जा रहा है. देश भर में आज से बीजेपी ने जनजागरण अभियान शुरू किया है. पार्टी के सभी छोटे बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों को नए नागरिकता क़ानून के बारे में समझायेंगे.

यह भी पढ़ें-

गुजरात के राजकोट में एक साल में 1235 बच्चों की मौत, सवाल पूछने पर सीएम रूपाणी ने साधी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget