एक्सप्लोरर

उद्वव ठाकरे ने कहा- जामिया की घटना जालियांवाला बाग जैसा, छात्रों में युवा बम जैसी ताकत

जामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली थी. बाद में छात्रों का यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भी भांजी.

मुंबईः नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि छात्रों में युवा बम जैसी ताकत है. हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि छात्रों के साथ जो हो रहा है वैसा न करें.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''जामिया मिलिया इस्लामिया में जो हुआ वह जलियांवाला बाग की तरह है. छात्रों में युवा बम जैसी ताकत है. हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों के साथ जो कर रही है वैसा न करें.''

जामिया में प्रदर्शन के दौरान छात्र-पुलिस के बीच झड़प

बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली थी. बाद में छात्रों का यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भी भांजी.

प्रदर्शन के दौरान कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं पुलिस यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों की पिटाई कर दी. पुलिस की इस हरकत के बाद देश भर के अलग-अलग यूनिवर्सिटी से जामिया के छात्रों को समर्थन मिल रहा है.

पीएम मोदी को करनी पड़ी अपील

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन अब यूपी और बंगाल को भी झुलसा रहा है. यहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करनी पड़ी. कल पीएम मोदी ने कहा, ''यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है. सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें.''

जामिया मामले में 10 लोग गिरफ्तार

इस बीच जामिया मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जामिया इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इलाके के तीन शरारती तत्व भी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है.

पुलिस ने अब तक सामने आई वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे हैं. साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी की है.

प्रशांत किशोर ने पूछा- जामिया कैंपस में पुलिस ने जो किया, उसपर कार्रवाई कौन करेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget