एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने पूछा- जामिया कैंपस में पुलिस ने जो किया, उसपर कार्रवाई कौन करेगा?

प्रशांत किशोर ने कहा है कि जामिया में हिंसा करने वालों पर कार्रवाई जरूर हो लेकिन जिन पुलिस वालों ने कैंपस में हिंसा की उनपर कार्यवाही कौन करेगा.

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी में इन दिनों छात्र नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को प्रदर्शन हिसंक हो गया. अब इस मामले पर जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है. उन्होंने हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात तो कही है साथ ही पुलिस के बर्ताव को लेकर भी सवाल उठाया है.

प्रशांत किशोर ने कहा,'' दिल्ली में हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल लोगों पर दिल्ली पुलिस कार्यवाही कर रही है और ये होना भी चाहिए. परन्तु जो हिंसा पुलिस ने जामिया विश्वविद्यालय के कैम्पस के अन्दर छात्रों पर किया, उनपर कार्यवाही कौन करेगा?.''

बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर का स्टैंड शुरू से ही पार्टी के अलग रही है. उन्होंने पार्टी चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले भी इस कानून का विरोध करने की अपील की थी.

पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इलाके के तीन शरारती तत्व भी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है. पुलिस ने अब तक सामने आई वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे हैं. साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. जल्द ही इस मामले में कुछ नई गिरफ्तारियां भी होंगी.

ममता की चेतावनी- ‘पश्चिम बंगाल में NRC और CAA लागू करना है तो मेरी लाश से गुजरना होगा’

प्रियंका गांधी ने 'नागरिकता कानून' को बताया संविधान नष्ट करने वाला, छात्रों के समर्थन में बैठी थीं धरने पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget