एक्सप्लोरर

CAA Rule: मार्च के पहले हफ्ते में लागू हो सकता है CAA, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 

CAA Rule: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मोदी सरकार CAA को लागू कर सकती है. CAA दिसंबर 2019 में संसद से पारित हो गया था. इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल चुकी है.

केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संसोधन अधिनियम CAA को लागू कर सकती है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय मार्च के पहले हफ्ते में इसे लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मार्च के पहले हफ्ते में मोदी सरकार नागरिकता संसोधन अधिनियम के नियमों को लागू कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में कर सकता है. 

आचार संहिता से पहले लागू होगा CAA?

माना जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता (MCC) की घोषणा से पहले CAA लागू किया जा सकता है. क्योंकि आचार संहिता लागू होने के बाद आम तौर पर सरकार कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकती. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''मैं आपको तारीख नहीं बता सकता, लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले इसे अधिसूचित कर दिया जाएगा.''

2019 में संसद से मिली थी हरी झंडी

CAA के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी मुस्लिम-बहुल देशों से आए हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों, बौद्धों, जैनियों और पारसियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. यह दिसंबर 2019 में संसद से पारित हो गया था. इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई थी. लेकिन CAA को मुस्लिम विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. हालांकि, कोरोना के चलते विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गए थे. हालांकि, CAA की नियमावली अधिसूचित नहीं होने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था.

अमित शाह ने भी दिए थे संकेत

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 फरवरी को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, ''CAA देश का कानून है. इसे अगले आम चुनाव से पहले अधिसूचित किया जाएगा. इसके बारे में किसी को भ्रम नहीं होा चाहिए.'' उन्होंने कहा था, CAA को लागू करने के नियम लोकसभा चुनाव से पहले जारी कर दिए जाएंगे. इसके जरिए भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

CAA से किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी- शाह

इतना ही नहीं शाह ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा था. अमित शाह ने कहा था, ''हमारे मुस्लिम भाइयों को इस मुद्दे पर भड़काया जा रहा है. इसके जरिए किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी. इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, ये उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए और भारत आकर शरण ली.

क्या असम में शुरू हो गई हैं CAA लागू करने की तैयारियां? सभी पुलिसवालों की छुट्टी हुईं कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget