एक्सप्लोरर

योगगुरू बाबा रामदेव नहीं जा सकेंगे शाहीन बाग, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत

बाबा रामदेव शाहीन बाग जाना चाह रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें इजाजत नहीं दी है.

नई दिल्ली: योगगुरू बाबा रामदेव को शाहीन बाग में जाने की इजाजत नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव को नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच शाहीन बाग जाने की परमिशन नहीं दी. बाबा रामदेव के एक सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली पुलिस से कहा कि योग गुरू शाहीन बाग जाना चाह रहे हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी से कहा कि वहां के हालात क्या हैं ये सबको पता है. इसलिए उनका शाहीन बाग जाना ठीक नही है. इसके बाद रामदेव का शाहीन बाग जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया.

योगगुरु बाबा रामदेव ने देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और जामिया-जेएनयू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को कई बड़े बयान दिए. सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर रामदेव ने कहा कि जिस तरह से विरोध हो रहा है, ऐसा लग रहा है कि देश में अराजकता के अलावा कुछ हो ही नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि देश में मुसलमान देशभक्त भी हैं.

मुस्लिम समाज को बदनाम न करें- रामदेव

बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी कंपनी पतंजलि के एजेंडे को सामने रखा. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा, ‘’इस देश में देशभक्त मुसलमान भी है, लेकिन कुछ लोग कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिर काटने की धमकी देते हैं कभी गृह मंत्री अमित शाह का. मैं मुस्लिम समाज से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों के बीच जाएं और इसका विरोध करें ताकि पूरे मुस्लिम समाज को बदनाम न किया जा सके.’’

विरोध-प्रदर्शन करना छोड़े जेएनयू के छात्र- रामदेव

रामदेव ने यह भी कहा, ‘’हमारे देश में कई बार ऐसे बयान दिए जाते हैं, जिन्हें बाद में पाकिस्तान की संसद में कोट किया जाता है. ऐसे बयानों से बचने की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं जेएनयू के छात्रों से कहूंगा कि ये विरोध प्रदर्शन छोड़ देना चाहिए. अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और राष्ट्रनिर्माण में सहयोग करें.’’

सीएए के पीछे विदेशी शक्तियां भी शामिल- रामदेव

रामदेव ने कहा, ‘’मैं राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संविधान ने नरेंद्र मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है. इसलिए राष्ट्रनिर्माण में सरकार का सहयोग करें.’’ सीएए पर रावदेव ने कहा, ‘’पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं. सीएए को लेकर भय पैदा किया जा रहा है. लोगों को गलत दिशा में मोड़ा जा रहा है. इसमें कुछ राजनीतिक दल और विदेशी शक्तियां शामिल हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget