एक्सप्लोरर

कर्मचारियों से जबरन इस्तीफे मांग रहा BYJU'S, केरल के बाद अब कर्नाटक में लगे आरोप

BYJU'S Layoff: एडटेक कंपनी बायजू केरल के तिरुवनंतपुरम में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर के कारण बीते कई दिनों से चर्चा में है. अब कंपनी पर गृह राज्य कर्नाटक में भी छंटनी के आरोप लग रहे हैं.

BYJU’s Resignation: बेंगलुरु की दिग्गज ऑनलाइन एजुकेशन कपंनी बायजू फिर से एक बार सुर्खियों में है. केरल के तिरुवनंतपुरम में बड़े पैमाने में छंटनी की खबर सामने आने के बाद अब अपने गृह शहर में ही इसी तरह के आरोपों का सामना कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को तुरंत इस्तीफा देने या बर्खास्तगी का सामना करने की बात सामने आ रही है.

कर्नाटक के राज्य आईटी/आईटीएस कर्मचारी संघ यानी केआईटीयू का कहना है कि बायजू अपने बेंगलुरु मुख्यालय में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. केआईटीयू के सचिव सूरज निधियंगा ने मीडिया को बताया कि बायजू के कर्मचारी इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं लेकिन उन्हें मजबूर किया जा रहा है. कंपनी का एचआर विभाग कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा लेने में जुटा हुआ है.

केरल में भी हुई बड़े पैमाने पर छंटनी

हालांकि, उनका ये भी कहना है कि कंपनी की ओर से छंटनी से संबंधित कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. पिछले एक सप्ताह से एचआर विभाग, कर्मचारियों को बुलाकर स्वेच्छा से इस्तीफा देने को कह रहा है. तिरुवनंतपुरम कार्यालय में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद जब मीडिया का ध्यान आकर्षित हुआ और बर्खास्त कर्मचारियों ने केरल के श्रम मंत्री शिवंकुट्टी से मुलाकात की तो बायजू की प्रबंधन टीम ने कुछ कर्मचारियों को स्थानांतरण करने का विकल्प दिया है.

क्या कहना है बायजू का?

तो वहीं बायजू कंपनी का कहना है कि ये बिल्कुल गलत है कि बायजू अपने कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है. बायजू एक जिम्मेदार संगठन है और देश के सभी कानूनों का पालन करती है. बायजू पूरे भारत में लगभग 50,000 लोगों को रोजगार देती है. लाभकारी और स्थायी रूप से बढ़ने के लिए बायजू की वर्तमान रणनीतिक योजना के हिस्से के रूप में इन पदों में से लगभग पांच प्रतिशत या 2500 को युक्तिसंगत बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: BYJU'S ने 170 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, लेबर मिनिस्टर ने जांच शुरू करा दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget