एक्सप्लोरर

BVR सुब्रमण्यम बने J&K के अगले मुख्य सचिव, आंतरिक सुरक्षा के विशेषज्ञ माने जाते हैं

बी वी आर सुब्रमण्यम को आंतरिक सुरक्षा मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. साल 2004-2008 के बीच उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रमण्यम अब जम्मू-कश्मीर सरकार में अपनी सेवाएं देंगे. आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार आंध्र प्रदेश के 55 वर्षीय अधिकारी को जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा मुख्य सचिव बी बी व्यास की जगह लेंगे. सुब्रमण्यम इससे पहले छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) थे. वहीं विजय कुमार को गवर्नर का सलाहकार नियुक्त किया गया है. इससे पहले कुमार केन्द्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद पर थे.

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम की सेवाएं जम्मू-कश्मीर सरकार को देने की मंजूरी दे दी. व्यास को पिछले महीने राज्य के मुख्य सचिव के पद पर 31 मई 2018 के आगे एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था.

कार्मिक मंत्रालय ने व्यास को विस्तार देने के लिए सेवा नियमों में संशोधन भी किया था. इस संशोधन के तहत ही 60 वर्ष की आयु के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था. इससे पहले मुख्य सचिव पद पर 60 वर्ष आयु तक का ही कोई व्यक्ति नियुक्त किया जा सकता था. व्यास पिछले साल नवंबर में ही 60 वर्ष के हो गए थे. उन्हें तब से अभी तक दो बार सेवा विस्तार दिया गया ताकि वह मई अंत तक मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त रह पाएं.

व्यास को यह सेवा विस्तार महबूबा मुफ्ती के अनुरोध पर दिया गया था. महबूबा ने कल बीजेपी वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सुब्रमण्यम को आंतरिक सुरक्षा मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. साल 2004-2008 के बीच उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आज से राज्यपाल शासन लागू हो गया है.

अन्य बड़ी ख़बरें जम्मू-कश्मीर में टूटा BJP-PDP का गठबंधन, राज्यपाल शासन को मिली मंजूरी तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं फेमिना मिस इंडिया 2018, मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज जलगांव मामला: नाबालिग दलितों की पहचान उजागर करने पर राहुल गांधी को नोटिस जारी रेप के आरोपी दाती से कल 7 घंटे हुए सवाल-जवाब, आज तीन भाइयों से होगी पूछताछ इन कारणों से बीजेपी ने छोड़ा महबूबा मुफ्ती का 'साथ' फीफा वर्ल्ड कप : सलाह की वापसी के बाद कमाल नहीं दिखा पाई मिस्र, रूस ने 3-1 से हराकार अंतिम 16 में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget