एक्सप्लोरर

Bulli Bai मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई ने किए कई बड़े खुलासे, Sulli Deals App से भी जुड़ा था

Bulli Bai App Case: आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि मम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से वो वर्चुअल वर्ल्ड के जरिये संपर्क में था और ट्विटर के ग्रुप चैट के जरिये उनसे चैट करता था.

Bulli Bai App Case: बुली बाइ एप मामले (Bulli Bai App Case) की जांच के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो 15 साल की उम्र से हैकिंग और वेबसाइट डिफैंसिंग कर रहा था. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान की कई स्कूल और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी हैक करने का दावा किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज बिश्नोई ने बताया कि जापान की एक एनिमेशन गेम के कैरेक्टर से वो बहुत प्रभावित था. उसी गेम के कैरेक्टर से उसने GIYU इनिशियल के कई फ़र्ज़ी ट्विटर हैंडल बनाए थे. इन्हीं अकाउंट से जांच एजेंसीज को चैलेंज कर रहा था.

आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि मम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से वो वर्चुअल वर्ल्ड के जरिये संपर्क में था. और ट्विटर के ग्रुप चैट के जरिये उनसे चैट करता था. लेकिन उनसे कभी मिला नहीं था. न ही उनके कॉन्टैक्ट नंबर इसके पास थे. आरोपी ने कबूल किया है कि वो मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़की श्वेता का ट्विटर हैंडल इस्तेमाल कर रहा था. जो आरोपी श्वेता ने खुद इसके साथ शेयर किया था.

आरोपी का बड़ा दावा, सुल्ली डील एप बनाने वाले के सम्पर्क में था

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में यह बात कबूल की है कि वह सुल्ली डील एप (Sulli Deals App) बनाने वाले के संपर्क में था. जिसे जुलाई 2021 में GITHUB पर डाला गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का यह दावा सही लग रहा है क्योंकि सुल्ली डील एप सामने आने के समय इसने अपने एक ट्विटर अकाउंट से दिल्ली के किशनगढ़ थाना इलाके की एक लड़की की तस्वीर भी इसी तरह नीलामी के लिए डाली थी.

जांच में सहयोग नहीं कर रहा है आरोपी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी नीरज बिश्नोई जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. इसने पुलिस कस्टडी में दो बार अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. यही वजह है पुलिस को डर है कि कहीं यह अपने साथ कोई वारदात ना कर ले. इसलिए 24 घंटे इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है. साथ ही इसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है, जिससे इसकी मानसिक स्थिति का पता चल सके.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget