एक्सप्लोरर

गणतंत्र विशेष: इस गांव के हर घर से है कोई ना कोई फौज में, लड़कियां भी नहीं पीछे

इस गांव के हर घर से कोई ना कोई फौज में है. कुछ घरों से तो सभी लोग फौज में हैं. बड़ी संख्या में लड़कियां भी आर्मी का हिस्सा हैं.

नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है बुलंदशहर. यहां के बीबीनगर इलाके में एक गांव है जिसका नाम है सैदपुर. इस गांव की आबादी करीब 25 से 30 हजार है. इस गांव के करीब 5 से 7 हजार लोग फौज में सेवाएं दे रहे हैं. पुराने फौजी बताते हैं कि सैदपुर बटालियन आर्मी में काफी प्रसिद्ध है. जिला मुख्यालय से ये गांव करीब 40 किलोमीटर है. गांव में बहुत से शहीदों की मूर्तियां लगी हुई हैं. स्थानीय निवासी कुशलपाल सिंह बताते हैं कि इस गांव के हर घर से कोई ना कोई फौज में है. कुछ घरों से तो सभी लोग फौज में हैं. बड़ी संख्या में लड़कियां भी आर्मी का हिस्सा हैं. विश्वयुद्ध के दौरान 1914 में यहां के 155 सैनिक जर्मनी गए थे. इनमें से 29 जवान शहीद हो गए और करीब 100 जवान वहीं बस गए. जिस जगह ये लोग रहने लगे उस जगह का नाम जाटलैंट रख दिया. सैदपुर में सिरोही और अहलावट जाट रहते हैं. सेना इस गांव के लिए स्पेशल भर्ती का भी आयोजन करती है. बहुतों ने गवांई जान इस गांव के बहुत से फौजियों ने विभिन्न युद्धों में अपनी जान गवां दी. ऐसे शहीदों की करीब 300 विधवाएं भी इस गांव में रहती हैं. कई परिवार तो ऐसे हैं जहां सेना की नौकरी करना पुश्तैनी है यानि परिवार की कई पीढियां सेना में काम कर चुकी हैं. हर युद्ध में निशान 1962 का युद्ध हो या 1965 का, या फिर 71 और कारगिल का युद्ध हो, हर युद्ध में सैदपुर की वीरता के किस्से बिखरे हुए हैं. 65 के युद्ध में कैप्टन सुखबीर सिरोही वीरगति को प्रप्त हुए तो खुद इंदिया गांधी उनका अस्थि कलश लेकर गांव पहुंची थीं. 71 के युद्ध में एक ही दिन गांव के दो सिरोहियों ने शहादत दी. गणतंत्र विशेष: इस गांव के हर घर से है कोई ना कोई फौज में, लड़कियां भी नहीं पीछे पीएम से लेकर सीएम तक सभी पहुंचे यहां इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, बाबू बनारसी दास, मुलायम सिंह जैसे लोग गांव में आकर शीश नवां चुके हैं. कुशलपाल सिंह बताते हैं कि गांव के बुजुर्ग, युवाओं को युद्ध के किस्से सुनाते हैं, वीरता के किस्से सुनाते हैं और युवा अपना उद्देश्य फौज में जाना बना लेते हैं. गांव के पास हैं दर्जनों मेडल स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि गांव के पास दर्जनों मेडल हैं. सेना मेडल से लेकर गेलेंट्री मेडल तक गांव में हैं. कई ऐसे किस्से भी गांव में हैं कि पिता की शहादत के बाद बेटा भी फौज में गया. जब फौजी वापस लौटते हैं तो गांव में मेले जैसा माहौल होता है. अब गांव के लोग बाहर बसने को दे रहे हैं प्राथमिकता कुशलपाल सिंह बताते हैं कि अब गांव के युवा देश के बाहर बसने को प्राथमिकता दे रहे हैं. अगर वे देश में भी रहते हैं तो महानगरों में बसना चाहते हैं. उनके दोनों बेटे भी विदेश में रहते हैं. वे कहते हैं कि एक वक्त था जब फौजी वापस लौट कर गांव के युवाओं के शिक्षित करते थे लेकिन अब इसमें कमी आ रही है. रिटायर होने के बाद फौजी महानगरों में रहना पसंद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget