एक्सप्लोरर

बजट दिखाता है कि गुजरात चुनाव परिणाम से सचेत हो गई है सरकार : शिवसेना

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे एक संपादकीय में भी कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किए गए बजट में पुरानी योजनाओं को ही नए तरीके से रखा.

मुंबई: शिवसेना ने कहा कि बजट 2018-19 में ग्रामीण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी  के नेतृत्व वाली सरकार गुजरात चुनाव के परिणाम से सचेत हो गई है और उसे यह एहसास हो गया है कि ग्रामीण उससे दूर जा रहे हैं. पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे एक संपादकीय में भी कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  पेश किए गए बजट में पुरानी योजनाओं को ही नए तरीके से रखा. शिवसेना ने कहा, ‘‘देश को सपने बेचकर सत्ता में आई सरकार ने एक बार फिर सपनों की भूल भुलैया सामने रखी है. वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में पुराने सपने और पुरानी घोषणाएं हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि वित्त मंत्री का पूरा भाषण दबाव तले था.’’ पार्टी ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की गति धीमी हुई है और सरकार की नीतियों ने उसे और पंगु बना दिया है. बजटीय भाषण में यह दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. उसने कहा कि आम आदमी को राजकोषीय घाटे, आयात और निर्यात जैसी तकनीकी बातें समझ नहीं आती. वह बस यह जानना चाहता है कि बजट के बाद महंगाई कम होगी या नहीं. पार्टी ने कहा, ‘‘लेकिन ‘महंगाई’ शब्द का उल्लेख भी नहीं किया गया. कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार महंगाई के कारण हारी थी और लोगों को उम्मीद थी कि नई सरकार उनका जीवन बेहतर बनाएगी.’’ उसने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. नोटबंदी के जरिए अर्थव्यवस्था की हालत और खराब करने वाली सरकार के पास लोगों को देने के लिए अब कुछ बचा नहीं है.’’ शिवसेना ने कहा कि बजट का वास्तविक क्रियान्वयन करना सरकार की असल परीक्षा होगी. उसने कहा, ‘‘गुजरात चुनाव के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को यह एहसास हो गया है कि ग्रामीण लोग उससे दूर जा रहे हैं. यह स्पष्ट है कि गुजरात चुनाव परिणाम ने सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है और इसलिए इस बजट में ग्रामीण जनसंख्या पर ध्यान केंद्रित किया गया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget