एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की दाढ़ी, देशवासियों की नाड़ी, कांग्रेस की गाड़ी, मोदी की मजबूत बॉडी... संसद में रामदास आठवले की कविता पर लगे ठहाके

Budget session 2023: रामदास आठवले ने कहा, "मोदी जी आदमी हैं खास, इसलिए उनके साथ है रामदास. मोदी जी को विकास की है आस, इसलिए राजनीति में हो गए हैं पास."

Ramdas Athawale Speech In Parliament: संसद का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा. अडानी समूह को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास आठवले अपनी अनोखी शायरी के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आठवले लोकसभा में शायराना अंदाज में दिखे. उनकी शायरी सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.

मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "राष्ट्रपति जी का भाषण मजबूत करेगा नेशन, विरोध करना है कांग्रेस का फैशन. इसलिए मैं उनके विरोध में कर रहा हूं भाषण." उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस वालों जितनी बढ़ानी है उतनी बढ़ाओ दाढ़ी, लेकिन मोदी जी की बहुत ही है मजबूत बॉडी, मोदी जी को मालूम है तमाम देश के लोगों की नाड़ी. फिर कांग्रेस वालों की कैसे चलेगी उनके सामने गाड़ी..." 

मोदी जी आदमी हैं खास...

उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी आदमी हैं खास, इसलिए उनके साथ है रामदास. मोदी जी को विकास की है आस, इसलिए राजनीति में हो गए हैं पास. कांग्रेस वाले हमेशा मारते हैं भास, इसलिए राजनीति में हो रहे हैं नापास." इस दौरान उनके बगल में बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रकाश जावडेकर हंसते नजर आए. साथ ही आठवले की शायरी पर पूरा सदन तालियां पीटते और मेज थपथपाता नजर आया. 

काहे को लेते हो उनके साथ पंगा...

आठवले ने आगे कहा कि आज यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है, मैं कांग्रेस और विपक्ष का आभार व्यक्त करता हूं कि वो रोज वेल में आ रहे थे. ये है मोदी सरकार के विकास की गंगा, काहे को लेते हो उनके साथ पंगा. पंगा छोड़कर आपने इस चर्चा में भाग लिया, इसके लिए मैं कांग्रेस समेत विपक्ष का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आप हमेशा उधर रहेंगे और हम इधर रहेंगे. 

अठावले ने आगे कहा, "राष्ट्रपति ने दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और जनरल कैटेगरी सबकी बात की. वहीं, कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को दो बार हराया था और लोकसभा में आने का मौका नहीं दिया था. लेकिन मोदी जी ने आंबेडकर का 125वां जन्मदिन मनाया. वीपी सिंह ने सेंट्रल हॉल में आंबेडकर की फोटो लगवाई. कांग्रेस ने मुझे शिर्डी में हराया, इसलिए मैं भी छोड़कर चला गया."   

यह भी पढ़ें: 'आपने राहुल गांधी को पप्पू कहा लेकिन...', लोकसभा में बोले अधीर रंजन चौधरी तो अमित शाह ने टोका, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget