एक्सप्लोरर

Budget Session: टकराव की भेंट चढ़ा बजट सत्र, लोकसभा में 45 तो राज्यसभा में मात्र 31 घंटे हुआ काम, दूसरे भाग में 5.3% प्रोडक्टिविटी

Budget Session 2023: लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह बजट सत्र की कार्यवाही हंगामे की भेट चढ़ गई. सत्र के दूसरे भाग में तो प्रोडक्टिविटी महज 5.3 प्रतिशत ही रही.

Budget Session 2023 Productivity: लोकसभा और राज्यसभा को गुरुवार (6 मार्च) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया जिसके साथ ही हंगामेदार बजट सत्र समाप्त हो गया. यह हाल के दिनों में सबसे कम प्रोडक्टिविटी वाले सत्र में से एक रहा. पूरे सत्र में बीजेपी राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणी के लिए माफी की मांग करती रही तो कांग्रेस समेत विपक्ष अडानी मामले की जेपीसी जांच की मांग पर अड़ा रहा.

थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के डेटा के अनुसार, 17वीं लोकसभा का 11वां सत्र हाल के दिनों में सबसे हंगामेदार रहा. बार-बार हंगामे के चलते बजट सत्र में प्रोडक्टिविटी बेहद कम रही. सत्र के दूसरे भाग में तो यह 5.3 प्रतिशत पर पहुंच गई. वहीं, पहले भाग में यह 88.3 प्रतिशत रही.

लोकसभा 45 घंटे, राज्यसभा 31 घंटे चली 

पूरे सत्र में लोकसभा में 133.6 घंटे की निर्धारित अवधि की जगह केवल 45 घंटे काम हुआ. राज्यसभा में तो यह और भी खराब रहा, जहां 130 घंटे की निर्धारित अवधि की जगह मात्र 31 घंटे ही सदन की कार्यवाही चली. लोकसभा में सिर्फ 34 प्रतिशत काम हुआ जबकि राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 24 प्रतिशत ही रही.

वित्त और विनियोग विधेयकों को छोड़कर इस सत्र में पारित होने वाला एकमात्र विधेयक, प्रतिस्पर्धा (संसोधन) विधेयक, 2022 रहा. सभी विधेयकों को दोनों सदनों में बिना चर्चा के ही पारित कर दिया गया.

धनखड़ ने कहा- विडंबना

देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही पर अपनी समापन टिप्पणी में दुख जताते हुए इसे विडंबना बताया. उन्होंने कहा संसद में अव्यवस्था, नई व्यवस्था बन रही है. एक नया मानदंड है जो लोकतंत्र के सार को नष्ट कर देता है.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने अशोभनीय व्यवहार दिखाया और काले कपड़े पहनकर सदन का अपमान किया. केंद्र मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा "देश एक व्यवस्था से चलता है, यह कांग्रेस की मनमानी से नहीं चलेगा."

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपने समापन भाषण में बताया कि सदन ने आम बजट पर 14.45 घंटे चर्चा की और 145 सांसदों ने इसमें भाग लिया. राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 143 सांसदों की भागीदारी के साथ 13 घंटे 44 मिनट तक चर्चा हुई.

बन सकती है सबसे कम दिन चलने वाली वाली लोकसभा

पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली लोकसभाओं में 17वीं लोकसभा (2019 में चुनी गई) में 2014-19 के बाद सबसे कम बैठकें हुई हैं. 16वीं लोकसभा में 331 दिन सदन की कार्यवाही चली थी. अभी 17वीं लोकसभा में एक साल बचा है और साल में 58 बैठके होती हैं. इस तरह भी इसके 331 दिनों से अधिक बैठने की संभावना नहीं है. इस तरह से यह 1952 के बाद से सबसे छोटी पूर्ण अवधि वाली लोकसभा बन सकती है. 1952 के बाद से यह छठा सबसे छोटा बजट सत्र रहा है.

यह भी पढ़ें

बजट सत्र के आखिरी दिन भी हंगामा रहा जारी, विपक्ष ने निकाला तिरंगा मार्च, चाय से भी दूरी, सरकार ने क्या कुछ कहा? 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget