एक्सप्लोरर

बजट: क्रिकेट की भाषा में कांग्रेस का तंज, कहा- सरकार ने 'कैच छोड़े' और 'नो बॉल' फेंकी

शशि थरूर ने दावा किया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बजट में आवंटन का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया. उन्होंने बेरोजगारी दर के 6.1 फीसदी पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली बार हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने इस बार के बजट में रोजगार सृजन का कोई उल्लेख नहीं किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को 'त्रिशंकु बजट' करार दिया. पार्टी ने कहा कि सरकार ने क्रिकेट विश्व कप के इस मौसम में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर 'रक्षात्मक बल्लेबाजी' की, 'कैच छोड़े' और 'नो बॉल' भी फेंकी.

लोकसभा में आम बजट 2019-20 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यह सवाल भी किया कि जब हर मानक पर अर्थव्यवस्था संघर्ष करती नजर आ रही है तो फिर 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई भी दी और कहा कि वह वित्त मंत्री की काबिलियत के प्रशंसक हैं.

थरूर ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट के जरिए अर्थव्यवस्था की सुनहरी तस्वीर पेश करने की कोशिश की, लेकिन पिछले पांच साल के आर्थिक कुप्रबंधन की विरासत ने उनकी कोशिशों को झटका दे दिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट विश्वकप चल रहा है और मंगलवार को सेमीफाइनल मैच है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर 'रक्षात्मक बल्लेबाजी' की, 'कैच छोड़े' और 'नो बॉल' भी फेंकी.

पहली बार बजट में आवंटन का स्पष्ट उल्लेख नहीं- थरूर थरूर ने शेरो-शायरी के जरिए सरकार पर तंज किया और दावा किया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बजट में आवंटन का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया. ''यह 'त्रिशंकु बजट' है जिसमें दिशा स्पष्ट नहीं है.'' कांग्रेस सदस्य ने कहा कि सरकार 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक ले जाने की बात कर रही है, लेकिन सभी मानकों पर अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है और विकास दर की हालत को देखते हुए यह कैसे होगा? उन्होंने बेरोजगारी दर के 6.1 फीसदी पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली बार हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने इस बार के बजट में रोजगार सृजन का कोई उल्लेख नहीं किया.

बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं- शशि थरूर शशि थरूर ने यह भी दावा किया कि इस बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं है. पिछले पांच साल में किसानों की आय में लगातार कमी आई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुताबिक उपज की कीमत भी नहीं मिल रही है. ऐसे में सरकार के इस भरोसे पर हैरानी होती है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बजट में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को नजरअंदाज किया साथ ही सेना और सशस्त्र बलों की भी अनदेखी की है.

आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अलगाववादियों ने बुलाई हड़ताल, घाटी में आज रोकी गई अमरनाथ यात्रा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को दी विरोध प्रदर्शन की परमिशन, अभिजीत दीपके खुद पहुंचे थाने
LIVE: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को दी विरोध प्रदर्शन की परमिशन, अभिजीत दीपके खुद पहुंचे थाने
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget