एक्सप्लोरर

Budget 2021: बजट से देश की आईटी कंपनियों को कैसे मिलेगा फायदा, जानिए

बजट में भारतीय आईटी कंपनियों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है. लेकिन बजट में कुछ ऐसी घोषणाएं हुई हैं जो देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा दे सकती हैं. इससे आईटी कंपनियों को बूस्ट करने में मदद मिलेगी.

नई दिल्लीः केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय आईटी कंपनियों और आईटी-बीपीएम इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की है. हालांकि, बजट में कुछ घोषणाएं हैं जो देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा दे सकती हैं. सरकार ने देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित की है. इंडस्ट्री का मानना है कि इससे छोटे शहरों में ई-पेमेंट और फिनटेक फर्मों में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा.

डिजिटल जनगणना से आईटी सर्विस कंपनियों को मिलेगा बूस्ट वित्त मंत्री ने घोषणा की कि देश पहली बार डिजिटल जनगणना 2021 देखेगा. इस प्रस्ताव से उन सॉफ्टवेयर कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा जो टेक्नोलॉजी सक्षम बैकेंड बिल्ड करेंगी.

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के पोर्टल का रीवैम वित्त मंत्री ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के पोर्टल MCA 21 3.0 का रीवैम भी प्रस्तावित किया है. सरकार इसको लॉन्च करने के लिए डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग का उपयोग करेगी, जो ई-स्क्रूटनी, ई-कंसल्टेंशन जैसी सुविधा जोड़ेगी. यह प्रोजेक्ट वर्तमान में इंफोसिस चला रही है और जुलाई 2021 में रिन्यूअल की उम्मीद है. प्रोजेक्ट का यह वर्जन विदेशी और भारतीय आईटी कंपनियों में अधिक रुचि पैदा कर सकता है.

हार्डवेयर कंपनियों को भी डिजिटल जनगणना से मिलेगा फायदा पहली बार डिजिटल जनगणना का मतलब है कि हार्डवेयर कंपनियों का बिजनेस बूस्ट होगा. इससे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन और प्रिंटर आदि की बिक्री में वृद्धि होगी.

स्टार्टअप के लिए टैक्स होलीडे वित्त मंत्री सीतारमण ने स्टार्टअप्स के लिए टैक्स होलीडे को एक साल और बढ़ा दिया है. इससे स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय बजट 2021-22 के अनुसार स्टार्टअप्स को एक और वर्ष यानी 31 मार्च 2022 तक पूंजीगत लाभ में छूट मिलेगी.

NATS के लिए सरकार 3000 करोड़ का प्रावधान सरकार नेशनल अप्रेंटशिप ट्रैनिंग स्कीम (NATS) पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को ट्रैनिंग दी जाएगी. यह भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए टैलेंट क्वालिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें

Budget e-Conclave: एबीपी पर आज दिनभर बजट का सटीक विश्लेषण, देखिए पक्ष-विपक्ष और विशेषज्ञों की पूरी लिस्ट

Budget 2021: जानिए दिल्ली में दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को बजट में क्या मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget