एक्सप्लोरर

Budget e-Conclave: एबीपी न्यूज पर आज सुबह 9 बजे से बजट का सटीक विश्लेषण

ABP JAN MAN DHAN e-Conclave में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, जयंत सिन्हा, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए कुल 34,83,236 करोड़ रुपये के खर्चे का बजट पेश कर दिया है. इस बजट पर विश्लेषण के लिए एबीपी न्यूज ने आज दिनभर खास कार्यक्रम जन मन धन e-कॉनकलेव (JAN MAN DHAN e-Conclave) का आयोजन किया है. इस खास कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष और विशेषज्ञों से नए बजट में खूबियां और खामियों को समझने की कोशिश होगी. e-कॉनकलेव कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

एबीपी के JAN MAN DHAN e-Conclave में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, जयंत सिन्हा, सुशील मोदी, संबित पात्रा, प्रह्लाद पटेल, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, मनीष तिवारी, गौरव वल्लभ, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई पक्ष-विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे. इनके अलावा ASSOCHAM के प्रेसिडेंट, रिन्यू पॉवर के चेयरमैन, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी, आईसीआरए के प्रंसिपल इकॉनोमिस्ट, मोतिलाल ओसवाल ग्रुप के जेएमडी भी चर्चा में शामिल होंगे.

कहां पर देखें बजट विश्लेषण

JAN MAN DHAN e-Conclave को एबीपी न्यूज के साथ-साथ लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी लाइव कवरेज देख सकते हैं. इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी एबीपी न्यूज की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. आप अपने एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ JAN MAN DHAN e-Conclave पर लिखी गई स्टोरी पढ़ सकते हैं.

कुल 34,83,236 करोड़ रुपये का बजट 2021-22 का कुल 34,83,236 करोड़ रुपए का बजट चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 34,50,305 करोड़ रुपये से थोड़ा ही अधिक है. इसमें पूंजी व्यय 5,54,236 करोड़ रुपये है, जो 2020-21 के संशोधित अनुमान 4,39,163 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है. बजट दस्तावेज के अनुसार राजस्व खाते पर व्यय 29,29,000 करोड़ रुपये अनुमानित है जबकि 2020-21 के संशोधित अनुमान के अनुसार इस मद पर खर्च 30,111,42 करोड़ रुपये दर्शाया गया है.

राजस्व प्राप्ति को देखा जाए तो नए वित्त वर्ष में इसके 17,88,424 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान में 15,55,153 करोड़ रुपये है. इसमें 2021-21 में केंद्र को शुद्ध रूप से कर राजस्व प्राप्ति 15,45,396 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. वहीं कर से इतर स्रोतों से प्राप्त राजस्व 2,43,028 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-

Budget 2021: 34 लाख करोड़ बजट में सबसे ज्यादा फंड वित्त मंत्रालय को, जानें किसे कितना मिला

Budget 2021 Survey: क्या नाराज किसान बजट से खुश होंगे, महंगाई बढ़ेगी या कम होगी, जानें जनता का जवाब

Budget 2021: बैंक संकट में फंसा तो कितनी सुरक्षित है आपकी जमा पूंजी? बजट में सरकार ने दिया ये प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget