एक्सप्लोरर

हिमंत बिस्व सरमा ने किया संसद हमले का जिक्र तो दानिश अली बोले- 'उनकी याद्दाश्त कमजोर, BJP नहीं जानती इतिहास-भूगोल'

Danish Ali News: विधानसभा चुनावों में बेरोजगारी और महंगाई पर तो चर्चा हो ही रही है. मगर बीजेपी आतंकवाद और आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा भी लगातार उठा रही है.

Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान कहा कि पहले हर रोज आंतकी हमले होते थे. संसद और मुंबई पर भी हमला हुआ. सरमा के इस बयान पर बीएसपी सांसद दानिश अली ने उन्हें घेरा है. दानिश अली ने कहा कि हिमंत सरमा की या तो याद्दाश्त कमजोर है या फिर वह जानबूझकर ऐसा कह रहे हैं. संसद पर जब 2001 में हमला हुआ, तब बीजेपी की ही सरकार थी. 

इन दिनों देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों को जीतने के लिए बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दल लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. मिजोरम में चुनाव हो चुके हैं और छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण का मतदान हो चुका है. अब बारी मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की है. चुनावों को कई मुद्दों पर लड़ा जा रहा है, जिसमें आंतरिक सुरक्षा भी शामिल है.

बीजेपी को नहीं मालूम इतिहास-भूगोल: दानिश अली

बीएसपी सांसद दानिश अली ने हिमंत बिस्व सरमा के संसद हमले पर दिए बयान को लेकर उन्हें घेरा. उन्होंने कहा, 'या तो उनकी याद्दाश्त कमजोर है या फिर वह जानबूझकर ऐसा कह रहे हैं. संसद पर आतंकी हमला तब हुआ, जब बीजेपी की सरकार थी.' उन्होंने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी देश के गृह मंत्री थे. बीजेपी को इतिहास या भूगोल के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है.'

असम सीएम ने क्या कहा था? 

दरअसल, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शनिवार (11 नवंबर) को असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, '2009-10 तक देश में हर रोज धमाके हुआ करते थे. मुंबई और संसद पर हमले हुए करते थे. क्या उस वक्त सेना नहीं थी?' उन्होंने आगे कहा था, 'यदि कांग्रेस ने पाकिस्तान को सबक सिखाया होता, तो हजारों जानें बचाई जा सकती थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए और हमने पाकिस्तान में घुसकर दो बार हमला किया.'

यह भी पढ़ें: 'जिन्ना की मुस्लिम लीग वाली राजनीति कर रही कांग्रेस', हिमंत बिस्व सरमा ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget