एक्सप्लोरर

नहीं थम रहा ड्रोन के जरिए तस्करी का मामला! भारत-पाक सीमा पर BSF ने मार गिराए दो ड्रोन

पंजाब के अमृतसर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर एक रात में मार गिराया जाने वाला भारत का यह दूसरा ड्रोन है. पाकिस्तान से इस कंसाइनमेंट में नशीले पदार्थ भएजने की कोशिश की गई थी.

बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के एक ड्रोन को शनिवार (20 मई) की सुबह मार गिराया. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को प्रभावित करने की कोशिश का अमृतसर सेक्टर में तैनात जवानों ने करारा जवाब दिया.

शनिवार तड़के सुबह बीएसएफ ने ड्रोन से बंधे संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है. पंजाब के अमृतसर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर एक रात में मार गिराया जाने वाला भारत का यह दूसरा ड्रोन है. 

क्या बोले बीएसएफ के प्रवक्ता?
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि दोनों घटनाएं अमृतसर जिले के अग्रिम इलाकों में हुईं. उन्होंने बताया कि पहला ड्रोन ‘डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके’ अमृतसर के उधर धारीवाल गांव से बरामद हुआ. प्रवक्ता के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर इस मानवरहित हवाई यान (यूएवी) को मार गिराया.

उन्होंने बताया कि दूसरा ड्रोन ‘डीजेआई मैट्रिस आरटीके 300’ अमृतसर के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया, जब जवानों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की. प्रवक्ता के अनुसार, दूसरे मामले में ड्रोन से दो पैकेट जुड़े हुए थे, जिनमें से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई है.

हाल ही में बीएसएफ-पंजाब पुलिस ने की थी बैठक
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की ऑपरेशनल स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को यहां सीमावर्ती जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान सीमा पार समर्थन से सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाले अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और बीएसएफ और पुलिस की ऑपरेशनल स्थिति को बढ़ाने के लिए आपसी सहमति बनी. 

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बैठक में आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर आपराधिक गठजोड़ के उभरते रुझानों, मादक पदार्थो की तस्करी जैसे संवेदनशील मुद्दों, काउंटर ड्रोन उपायों के क्षेत्र में क्षमता निर्माण और वास्तविक समय के आधार पर कार्रवाई योग्य सूचनाओं के तेजी से आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया गया.

Rs 2000 Note Exchange: दो हजार के नोट पर जबरदस्त सियासत, कांग्रेस बोली- जब बंद ही करना था तो लाए क्यों, बीजेपी ने गिनाए फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget