एक्सप्लोरर

Punjab: पाकिस्तान से ड्रोन के सहारे पंजाब भेजा जा रहा था ड्रग्स, BSF ने बॉर्डर पर ही मार गिराया

Punjab News: Punjab: आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान लगातार पंजाब में ड्रोन के सहारे ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने की कोशिश करता है. हालांकि भारतीय जवान इसे नाकाम कर देते हैं.

Pakistani Drone: पाकिस्तान की ओर से पंजाब में ड्रग्स भेजने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के युवाओं को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान की तरफ से चोरी-छिपे ड्रग्स और हथियार भेजे जाते हैं. इसके लिए अब ड्रोन का सहारा लिया जाता है. हालांकि बॉर्डर पर तैनात भारतीय जवान अक्सर इन साजिशों को नाकाम कर देते हैं. बीएसएफ ने रविवार (19 फरवरी) को पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता हासिल की है. 

सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ के जवानों ने मारे गए ड्रोन के साथ 4 पैकेट हेरोइन भी बरामद की है. हेरोइन का वजन 2.730 किलोग्राम बताया जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से आया ड्रोन चीन का बना हुआ है. यह अपने साथ 9 किलो का समान लेकर उड़ सकता है. यह घटना गुरदासपुर बॉर्डर के घनिके बीओपी की है.

लगातार 2 दिन में दो बड़ी सफलताएं

दरअसल, इसी बटालियन ने शनिवार (18 फरवरी) की रात को भी पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी कर 20 पैकेट हेरोइन, दो पिस्तौल, मैगजीन व गोलियां बरामद की थीं. बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने दो दिन में पाकिस्तान के दो बड़े मंसूबों को विफल किया है. उन्होंने कहा, "सुबह 5:30 बजे घने कोहरे में गश्त के दौरान बीएसएफ के कांस्टेबल हेमराम ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं. जब उन्होंने तस्करों को चुनौती दी तो उन्होंने पाकिस्तान की ओर से गोली चलाना शुरू कर दिया. हमारे जवानों ने भी जवाब में गोली चलाईं.''

ड्रोन से तस्करी कर रहा है पाक 

करीब एक महीने पहले पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. मारा गया ड्रोन ड्रग्स की खेप की सप्लाई के लिए सीमा पार से आया था. घटना के बाद तुरंत पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया और दोपहर बारह बजे तक क्षतिग्रस्त ड्रोन व पांच किलो हेरोइन बरामद की थी. डीएसपी परवेश चोपड़ा ने इस घटना के बारे में बताया था कि ड्रोन की जांच करवाई जा रही है. गूगल मैप से पता लगाया जाएगा कि ड्रोन कितनी बार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में उड़ान भर चुका है.

ये भी पढ़ें-Taliban: अफगानिस्तान में कंडोम पर बैन, तालिबान ने मुस्लिमों के खिलाफ बताया पश्चिमी देशों की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget