एक्सप्लोरर

BSF जवानों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को किया नाकाम, ड्रग्स से भरा ड्रोन मार गिराया

Pak Drug Network: पिछले 39 दिनों के दौरान पंजाब सीमा पर पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए प्रतिदिन लगभग एक किलो के हिसाब से हेरोइन भेजी जो पकड़ी गई.

Pakistans Narcotics Terrorism: पाकिस्तान भारत में आतंकवाद (Terror in India) ही नहीं फैला रहा है वो यहां पर नॉरकोटिक्स टेरिरिज्म (Narcotics Terrorism) को भी बढ़ावा दे रहा है. पाकिस्तान पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए नशे का जाल बिछाने की कोशिश कर रहा है. सोमवार को भी अमृतसर अतंरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने लगभग 11 किलो हेरोइन भेजी जो ड्रोन समेत पकड़ी गई. अपनी इस नापाक साजिश के तहत पाकिस्तान भारत में मौजूद तस्करों और स्थानीय अपराधियों का साथ भी ले रहा है. 

पिछले 39 दिनों के दौरान पंजाब सीमा पर पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए प्रतिदिन लगभग एक किलो के हिसाब से हेरोइन भेजी जो पकड़ी गई और दो महिलाओं समेत एक किसान भी पकड़ा गया. ये तो केवल वो आंकड़ा है जो पकड़ा गया और जो नहीं पकड़ा गया उसका कोई आंकलन ही नहीं है. BSF के जवानों ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम कर दिया है.

ये घटना अमृतसर के भारपाल सेक्टर की है जब पाकिस्तान से आया यह ड्रोन भारतीय सीमा में नारको टेरेरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आया था. बीएसएफ के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को देखा उस पर लगातार फायरिंग की और ड्रोन को नीचे गिरा दिया. इसके बाद चले तलाशी अभियान में बीएसएफ को 9 पैकटों में 10 किलो से ज्यादा हेरोइन मिली. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान पंजाब में नशे का नेटवर्क फैलाने के लिए स्थानीय स्मगलरों समेत छोटे अपराधियों का भी सहारा ले रहा है.

सीमा के आसपास मौजूद स्मगलर्स मादक पदार्थों से होने वाले फायदे के लालच में आईएसआई के हथियारों के जखीरे को भी आंतकवादियों तक पहुंचाने में परहेज नहीं कर रहे हैं जिसके चलते पंजाब और आसपास क इलाको में लगातार आंतकी घटनाओं का खतरा बढ़ता ही जा रहा है.

इसके पहले इस तरह से पकड़ी गई थी हेरोइन की तस्करी


4 अप्रैल को 2 किलो हेरोइन फिरोजपुर सेक्टर में
7 अप्रैल को एक किलो हेरोइन के साथ 2 महिला पकड़ी गई
10 अप्रैल को 1 किलो हेरोइन
11 अप्रैल को 4 किलो हेरोइन
19 अप्रैल को हथियार और 2 किलो हेरोइन
23 अप्रैल को 4 किलो हेरोइन
25 अप्रैल को 1 किलो हेरोइन
29 अप्रैल को मेड इन चाइना ड्रोन पकड़ा गया
1 से 9 मई के बीच 13 किलो हेरोइन
11 अप्रैल को 3 किलो हेरोइन 

ये आंकड़ा सिर्फ पकड़ी गई ड्रग्स का है
यहां केवल उन्ही हथियारों और मादक पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है जो पकड़े गए हैं, बाकी रात के सन्नाटे में कितना माल उधर से इधर हुआ है इसकी कोई लिमिट नहीं है. यही कारण है कि सीमापार से लगातार आ रहे हथियारों और मादक पदार्थों से बीएसएफ अलर्ट और परेशान है. इससे निपटने के लिए बीएसएफ ने सीमापार से आए हथियारों और मादक पदार्थों को लेकर उस स्मगलर के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है जो ड्रोन के जरिए नारको टेरेरिज्म के इस नापाक धंधे में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः
Kashmir Weather: भीषण गर्मी के बीच कश्मीर में पर्यटकों ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, पहुंचे इतने टूरिस्ट

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके CA से आमने-सामने बिठाकर ED की पूछताछ, मिले हैं अहम सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget