एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ BSF का एंटी-टनलिंग ऑपरेशन जारी, जम्मू कश्मीर में मिली एक और सुरंग

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद जम्मू में पाकिस्तान से सटी करीब 200 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ इन दिनों एंटी-टनलिंग ऑपरेशन चला रही है ताकि पाकिस्तान की उन सुरंगों का पता लगाया जा सके जिन्हें पाकिस्तान ने आतंकी भेजने के मकसद से खोदा है.

जम्मू: गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में हिंसा फैलाने की पाकिस्तानी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. दरअसल, जम्मू के कठुआ सेक्टर में बीएसएफ ने पाकिस्तान की एक सुरंग का पता लगाया है. करीब 150 मीटर लंबी इस टनल को शक्करगढ़ से खोदा गया है.

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद जम्मू में पाकिस्तान से सटी करीब 200 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ इन दिनों एंटी-टनलिंग ऑपरेशन चला रही है ताकि पाकिस्तान की उन सुरंगों का पता लगाया जा सके जिन्हें पाकिस्तान ने आतंकी भेजने के मकसद से खोदा है. सीमा पर जारी इस एंटी-टनलिंग ऑपरेशन के दौरान शनिवार तड़के बीएसएफ के जवानों को जम्मू के कठुआ सेक्टर के पंसर पोस्ट के पास पाकिस्तान के जरिए खोदी गई टनल का पता चला.

पाकिस्तान ने टनल शक्करगढ़ जिले के पाकिस्तानी बॉर्डर आउट पोस्ट अभियाल डोगरा और किंगरे-दे-कोठे के बीचों बीच से खोदी है. बीएसएफ की मानें तो पाकिस्तान के जरिए खोदी गई यह टनल करीब 150 मीटर लंबी और 30 फीट गहरी है.

गौरतलब है कि जिस पंसर पोस्ट के पास इस पाकिस्तानी टनल का पता चला है, इसी पोस्ट पर जून 2020 में बीएसएफ ने हथियारों को ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. वहीं इसी इलाके में नवंबर 2019 में घुसपैठ की एक साजिश को नाकाम किया था. बीएसएफ अब तक जम्मू में ऐसी 10 सुरंगों का पता लगा चुकी है. वहीं सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऐसे ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget