एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, बुलडोजर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ( Boris Johnson) आज अपने भारत दौरे की शुरुआत बुलडोजर के प्लांट के उद्घाटन से करने वाले हैं. वो वडोदरा के हलोल में बुलडोजर बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन करेंगे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज से दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है. वह गुजरात से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे. ऐसे समय में जबकि भारतीय राजनीति में बुलडोजर का शोर सुनाई दे रहा है, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज अपने भारत दौरे की शुरुआत भी बुलडोजर के प्लांट के उद्घाटन से करने वाले हैं. बोरिस जॉनसन गुजरात के वडोदरा के हलोल में बुलडोजर बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन करेंगे. ये यूनिट बुलडोज़र समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाने वाली कंपनी जेसीबी का है. आम तौर पर निर्माण क्षेत्र में काम आने वाली इस मशीन के बारे में हो रही चर्चा किसी बड़े कंस्ट्रक्शन परियोजना को लेकर नहीं बल्कि राजनीतिक कार्य में इसके इस्तेमाल पर अधिक हो रही है. 
 
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा

गुजरात में चुनावी साल में ये बड़ी सौगात होगी. ब्रिटिश पीएम के हाथों उत्पादन इकाई के उदघाटन के मायने भी हैं. ब्रिटिश मूल की कंपनी जेसीबी का भारत में ये छठा प्लांट है. इस प्लाट को बनाने में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत आई है. भारत में बीते 40 सालों से अधिक वक़्त से मौजूद ब्रिटिश मूल की कंपनी जेसीबी अपनी छठी उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेगी. करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से इस प्लांट को गुजरात के हलोल में स्थापित किया गया है. गुरुवार सुबह अहमदाबाद पहुंच रहे बोरिस जॉनसन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हलोल में जेसीबी प्लांट का दौरा करेंगे. कंपनी के अनुसार भारत में बीते तीन सालों के दौरान बुलडोज़र समेत उसके उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है.

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, बुलडोजर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

वडोदरा में बुलडोजर प्लांट का उद्घाटन

इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 के दौरान भारत में हुई 65000 निर्माण उपकरणों की बिक्री में जेसीबी की हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी अधिक थी. इंग्लैंड के रोसेस्टर से शुरू हुई जेसीबी कंपनी की कमान इन दिनों एंथोनी ममफोर्ड के हाथ में है जिनके पिता जोसेफ सिरिल ममफोर्ड ने इसकी स्थापना की थी और उनके नामाक्षरों से ही जेसीबी का ब्रांड नेम बनाया गया. एंथोनी बमफोर्ड ने कुछ साल पहले न केवल पीएम मोदी से भी मुलाक़ात की थी बल्कि भारत में कारोबारी सहुलियतों में आए सुधारों पर तारीफ वाले बयान भी देते रहे हैं. गुजरात में बन रहे नए प्लांट के सहारे दुनिया में निर्माण क्षेत्र उपकरण बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी जेसीबी की योजना भारत में स्थापित नई यूनिट के सहारे निर्यात को बढ़ाने की है. 

साबरमती आश्रम का भी करेंगे दौरा

जेसीबी ने भारत के बाज़ार में 1979 में प्रवेश किया था और तब से अब तक निर्माण क्षेत्र में काम आने वाले उसके उपकरण ख़ासे प्रचलित हैं. जॉनसन मुंबई में कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. ब्रिटिश पीएम जॉनसन आज गुजरात में साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे और फिर गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में भी जाएंगे. इसके बाद वो 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बोरिस जॉनसन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच राजनियक मसलों के अलावा रणनीतिक रक्षा और आर्थिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को मानवीय सहायता देगा चीन, कर्ज पुनर्निर्धारण पर साधी चुप्पी

विश्वबैंक की रिपोर्ट से खुलासा- पाकिस्तान की 34 फीसदी आबादी की रोजाना कमाई मात्र 588 रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget