एक्सप्लोरर

आज से भारत और लंदन के बीच साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगी ब्रिटिश एयरवेज

भारत सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कुछ देशों के साथ आवाजाही समझौता कर रखा है.

नई दिल्ली: ब्रिटिश एयरवेज भारत सरकार के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत आज से भारत के चार शहरों और लंदन के बीच साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी. कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि वह हर सप्ताह दिल्ली और मुंबई से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के बीच पांच उड़ानों का संचालन करेगी. इसके अलावा प्रति सप्ताह हीथ्रो हवाई अड्डे से हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच चार उड़ानों का संचालन किया जाएगा.

रिलीज में कहा गया है, ''ब्रिटिश एयरवेज गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत सभी उपभोक्ताओं को लंदन और उससे आगे अपने मौजूदा उड़ान नेटवर्क तक नॉनस्टॉप सेवाएं देगी.''

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 23 मार्च से रोक लगी हुई है

कोरोना वायरस के चलते भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 23 मार्च से रोक लगी हुई है. हालांकि भारत सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कुछ देशों के साथ आवाजाही समझौता कर रखा है, जिसके तहत भारत और इन देशों की एयरलाइन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर सकती हैं.

भारत में 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित

बता दें कि भारत में अबतक कुल 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 51 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना मामले भारत में ही बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57,981 नए मरीज सामने आए और 941 लोगों की मौतें हो गई. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 36,843 और 22,365 नए मामले आए हैं. वहीं क्रमश: 522 और 582 मौतें हुई है. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 26 लाख 47 हजार 663 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 50,921 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 76 एक्टिव केस हैं और 19 लाख 19 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी अखबार के खुलासे पर कांग्रेस ने की JPC जांच की मांग, Facebook-Whatsapp पर BJP-RSS के कंट्रोल का आरोप

पायलट से किए वादे पर अमल शुरू, अविनाश पांडे की जगह अजय माकन बनाए गए राजस्थान के प्रभारी महासचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget