एक्सप्लोरर

बंदूक तानने वाले आशीष ने पुलिस से कहा- पकड़े जाने के डर से इधर-उधर रुकता रहा

अब तक की पूछताछ में आशीष पांडेय ने बताया है कि हयात होटल में वारदात को अंजाम देने के बाद उसने तीनों लड़कियों को पहले दिल्ली में उनके होटल पर ड्राप किया. उसके बाद खुद दिल्ली के जंगपुरा में अपने घर पर गया.

नई दिल्ली: फाइव स्टार होटल में लड़की पर बंदूक तानने के आरोपी आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज सरेंडर किया. जिसके बाद कोर्ट ने आशीष को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. पुलिस चार दिनों की रिमांड मांग रही थी. अब तक की पूछताछ में आशीष पांडेय ने बताया है कि हयात होटल में वारदात को अंजाम देने के बाद उसने तीनों लड़कियों को पहले दिल्ली में उनके होटल पर ड्रॉप किया. उसके बाद खुद दिल्ली के जंगपुरा में अपने घर पर गया.

वह रात भर वहां रुका, उसके बाद अगले दिन यानी 14 अक्टूबर को आशीष पांडेय लखनऊ के लिए रवाना हो गया. रात में लखनऊ पहुंच गया, उसके बाद 15 अक्टूबर को जब वीडियो वायरल हुआ और न्यूज़ चैनल पर चलने लगा तो पकड़े जाने के डर से लखनऊ से निकल गया. उसके बाद वो ईस्टर्न उत्तर प्रदेश में अपने जानकारों के घर रुका, फिर वेस्टर्न उत्तर प्रदेश की तरफ निकल गया. जहां आशीष पांडेय अपने दोस्त के यहां रुका.

एफआईआर दर्ज होने के बाद आशीष पांडेय को मीडिया रिपोर्ट से ऐसा लगा कि बात ज्यादा बढ़ गयी है तो फिर डर कर सामने नहीं आया और कानूनी विकल्प ढूंढने लगा. दिल्ली पुलिस की जांच टीम FRRO ये जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार उस रात आशीष पांडे के साथ कार में मौजूद तीनों विदेशी लड़कियां कब हिंदुस्तान छोड़कर फरार हुईं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशीष पांडेय ईस्टर्न यूपी तक अपनी फैमिली के साथ था उसके बाद वो अकेले वेस्टर्न यूपी में अपने दोस्त के यहां पहुंचा.

वारदात वाली रात आशीष पांडेय जिस bmw कार में सवार था वो दिल्ली पुलिस ने रिकवर कर ली है. पुलिस की टीम देर रात तक कार को लेकर दिल्ली आ जायेगी. जिस हथियार को आशीष पांडेय दिल्ली के हयात होटल में हाथ में लिए नज़र आ रहा था वो उसने दिल्ली में जहां छिपाया हुआ है वो जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है और हथियार जल्द ही बरामद हो जाएगा.

वायरल सच: क्या महादेव की पूजा करने पहुंचे राहुल गांधी ने दुआ के लिए हाथ उठाए?

साथ ही कई ऐसी जानकारियां हैं जो अभी इस केस को लेकर दिल्ली पुलिस के लिए जुटाना जरूरी है, लिहाजा पुलिस एक बार फिर आशीष पांडे की कल अदालत में रिमांड मांगेगी. हालांकि जो भी जानकारी अभी तक पांडे ने दी है पुलिस की टीम उसे वेरीफाई कर रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget