एक्सप्लोरर

बीपीएससी परीक्षा पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, कहा- आजकल हर परीक्षा पर संदेह जताया जा रहा है

जजों ने कहा कि याचिकाकर्ता खुद एक परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगा रहे हैं. वहां पहले ही दोबारा परीक्षा करवाई जा चुकी है.

25 अप्रैल को होने जा रही बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की मुख्य परीक्षा को रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ताओं ने प्रिलिम्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उसे दोबारा करवाने की मांग की थी. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप को सही नहीं माना.
 
जजों ने कहा है कि कोचिंग सेंटर की तरफ से छात्रों को तैयारी के लिए दिए गए कुछ प्रश्नों के परीक्षा के प्रश्न पत्र में भी होने को गड़बड़ी नहीं कहा जा सकता. जस्टिस मनमोहन ने कहा कि जब वह कानून की पढ़ाई कर रहे थे, तब कॉलेज के बाहर एक दुकानदार संभावित सवालों की किताब बेचा करता था. हर परीक्षा में उसमें से कुछ सवाल आ जाते थे.
 
जजों ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता खुद एक परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगा रहे हैं. वहां पहले ही दोबारा परीक्षा करवाई जा चुकी है. याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकीलों कॉलिन गोंजाल्विस और अंजना प्रकाश ने कुछ वीडियो का हवाला दिया जिनमें कथित तौर पर परीक्षा केंद्र पर लाउडस्पीकर के ज़रिए सवालों के जवाब बताए जा रहे थे. जजों ने इसे भरोसेमंद सबूत नहीं माना.
 
कोचिंग सेंटर के सवालों के परीक्षा में पूछे जाने की बात पर भी कोर्ट ने टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, 'हर कोई खुद को असुरक्षित समझ रहा है. इसी आधार पर आरोप लग रहे हैं. लेकिन हमें समझना होगा कि परीक्षा पत्र बनाने वालों का स्तर भी कोई बहुत ऊंचा नहीं होता. हर बात को संदेह से देखना सही नहीं है.'
 
13 दिसंबर, 2024 को हुई BPSC की 70वीं प्रिलिम्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा कर छात्रों ने व्यापक विरोध किया था. आयोग ने बापू परिसर नाम के केंद्र से परीक्षा देने वालों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन किया. लेकिन आंदोलनकारी सब के लिए दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे थे. पिछले महीने पटना हाई कोर्ट ने यह मांग ठुकरा दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी है.
 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget