एक्सप्लोरर

महज़ एक मिस्ड कॉल से करा सकेंगे गैस सिलेंडर की बुकिंग, इंडेन ने शुरू की सेवा

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरूआत की. उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया.

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल की इंडेन गैस के ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर महज़ एक मिस्ड कॉल के ज़रिए बुक करा करा सकते हैं. इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान जारी कर के दी. बयान में कहा गया कि ग्राहक देश में कहीं से भी सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर अपना सिलेंडर बुक करा सकते हैं.

इस नंबर पर करना होगा मिस्ड कॉल इंडेन गैस के ग्राहकों को मिस्ड कॉल के ज़रिए अपना सिलेंडर बुक करवाने के लिए 8454955555 पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से सिर्फ मिस्ड कॉल देना होगा. इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिये कॉल करने में जो समय लगता था, उसकी बचत होगी. क्योंकि इससे वो सिर्फ मिस्ड कॉल कर बुकिंग करा सकेंगे.

साथ ही ग्राहकों को कॉल के लिये कोई शुल्क नहीं लगेगा जबकि मौजूदा आईवीआरएस (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती हैं. बयान के अनुसार इस सुविधा से उन लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में स्वयं को सहज नहीं पाते.

अब वाट्सएप से भी होगी बुकिंग यदि आप इंडेन के ग्राहक हैं तो नए नंबर 7718955555 पर कॉल करके एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. साथ ही अब व्हाट्सऐप के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है. व्हाट्सऐप के जरिए बुकिंग करने के लिए आपको व्हाट्सऐप मैसेंजर पर REFILL लिखना होगा और इसे 7588888824 पर भेजना होगा. ध्यान रहे कि आपका व्हाट्सऐप नंबर आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर ही हो.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरूआत की. उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया. इंडियन ऑयल इसकी बिक्री एक्सपी- 100 ब्रांड के तहत करेगी.

इस मौके पर प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरक यह सुनिश्चित करें कि एलपीजी की डिलिवरी एक दिन से लेकर कुछ घंटों में हो. उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है. एलपीजी कनेक्शन 2014 के पहले छह दशकों में करीब 13 करोड़ लोगों को उपलब्ध कराई गयी थी। यह आंकड़ा पिछले छह साल में 30 करोड़ तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: किसानों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कृषि मंत्री बोले- उम्मीद है अगली बैठक का नतीजा खेती-किसानी के हित में होगा  BJP नेता शुभेंदु अधिकारी को मिल सकता है कैबिनेट रैंक, बनाए जा सकते हैं JCI के चेयरमैन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget