एक्सप्लोरर

पाकिस्तान मूल के बॉलीवुड इवेंट मैनेजर को सरकार ने किया ब्लैक लिस्ट, भारत विरोधी गतिविधियों में लगाता था पैसे

रेहान सिद्दीकी नाम के बॉलीवुड इवेंट मैनेजर के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भी हाथ था. ये बॉलीवुड कलाकारों के इवेंट से कमाए हुए पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में करता था.

नई दिल्ली: अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों में लगे पाकिस्तानी मूल के बॉलीवुड इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी और उसके दो भारतीय साथी दर्शन मेहता और राकेश कौशल को सरकार ने ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. अब इन तीनों के इवेंट्स में भारतीय बॉलीवुड कलाकार हिस्सा नहीं ले पाएंगे. बॉलीवुड कलाकारों की इवेंट कराकर करोड़ रुपये कमाता था और भारत विरोधी गतिविधियों पर ही खर्च करता था.

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें शिवसेना के संसद सदस्य राहुल शेवाले ने पाकिस्तान मूल बॉलीवुड इवेंट मैनेजर के बारे में लिखा है. जी किशन रेड्डी ने पत्र में कहा है कि 17 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री को शेवाले के पत्र के संदर्भ में उन्होंने इस मुद्दे की जांच की. साथ ही विदेश मंत्रालय ने अवगत कराया कि रेहान सिद्दीकी, राकेश कौशल और दर्शन मेहता को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. भारत के महावाणिज्य दूतावास, ह्यूस्टन की सिफारिशें पर कार्रवाई की गई है.

बता दें कि रेहान सिद्दीकी पाकिस्तानी मूल का इवेंट मैनेजर है. यह अमेरिका में अलग-अलग शहरों में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के इवेंट आयोजित करता था. इसके साथ भारतीय मूल के राकेश कौशल और दर्शन भी सत्ता से जुड़े हुए थे. ये बॉलीवुड कलाकारों से संपर्क करके अमेरिका में बड़े इवेंट करवाया करते थे.

इवेंट के जरिए मोटा पैसा यह लोग कमाते थे और भारत विरोधी गतिविधियों में लगे हुए थे. रेहान सिद्दीकी के पीछे आईएसआई का भी हाथ था. जो भारत विरोधी गतिविधियों में खास तौर पर खालिस्तान समर्थकों को फंडिंग करता था.

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान रेहान सिद्दीकी ने ह्यूस्टन में दलजीत दोसांझ का इवेंट आयोजित किया था. इस इवेंट के बहाने पाकिस्तानियों को इकट्ठा करना चाहता था जिससे इस इवेंट के ठीक अगले दिन पीएम मोदी के डायसपोरा इवेंट में बड़े विरोध का आयोजन किया जा सके. इसके लिए बाकायदा आईएसआई ने रेहान सिद्दीकी के ऊपर लाखों डॉलर खर्च किए थे. लेकिन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और रेहान सिद्दीकी की योजना तब धरी की धरी रह गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी के इस डायसपोरा इवेंट में आने की सहमति दे दी.

इसके बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा घेराबंदी कर दी और दलजीत दोसांज का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा. अब रेहान सिद्दीकी जो बॉलीवुड से करोड़ों रुपया कमा कर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता था उसको भारत सरकार ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है.

अब भारतीय फ़िल्म कलाकार रेहान सिद्दीकी इवेंट मैं नहीं जा सकेंगे. इससे बॉलीवुड कलाकारों की बहाने लाखों डॉलर कमाने वाले रेहान सिद्दीकी अब भारत विरोधी गतिविधियों के लिए भारतीयों से ही पैसा कमाने में नाकाम होगा.

ममता बनर्जी ने 2021 के बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल की घोषणा की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget