एक्सप्लोरर

मायानगरी में ड्रग्स की डर्टी पिक्चर, बॉलीवुड की कई हस्तियां NCB की रडार पर, अबतक 16 गिरफ्तार

खबर है कि बॉलीवुड के 80 फीसदी सेलेब्रिटीज ड्रग्स का सेवन करते हैं. एनसीबी द्वारा ड्रग एंगल की जांच में 25 प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को तलब किए जाने की संभावना है.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे तीन महीने हो गए हैं. सीबीआई मामले की जांच कर रही है. एनसीबी सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही है. इस दौरान बॉलीवुड के कई राज सामने आए हैं. बॉलीवुड एक्टर्स का हाई प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर से कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. हाल ही में एनसीबी की जांच में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी ड्रग्स पैडलर से जुड़ा है. इसके अलावा कॉलीवुड में चंदन ड्रग्स केस भी सामने आया है. दक्षिण भारत के कई बड़े एक्टर्स को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

बॉलीवुड की कई हस्तियां NCB की रडार पर 9 सितंबर को एनसीबी ने सुशांत केस की संद्गिध एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है. रिया ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियों को बेनकाब किया है. रिया ने जिनके नाम का खुलासा किया है, उनमें दो नवोदित अभिनेत्री सहित एक फैशन डिजाइनर भी शामिल है जिन्हें एक जाने-माने अभिनेता का दोस्त भी बताया जा रहा है. एनसीबी ने इन तीनों को ही जांच के दायरे में रखा है.

रिया ने एजेंसी को बताया है कि बॉलीवुड के 80 फीसदी सेलेब्रिटीज ड्रग्स का सेवन करते हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि एनसीबी द्वारा ड्रग एंगल की जांच में 25 प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को तलब किए जाने की संभावना है.

ये भी खबर है कि NCB बहुत जल्द बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की उस पार्टी वीडियो की भी जांच कर सकती है, जो पिछले साल यानि 2019 में वायरल हुई थी. करण की उस पार्टी के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था. पिछले साल करण जौहर की पार्टी में विकी कौशल, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, आयान मुखर्जी, मीरा राजपूत जैसे कई और सितारे दिखाई दिए थे. उस वक्त कई लोगों को लग रहा था कि करण की इस पार्टी में इन स्टार्स ने ड्रग्स लिए थे. हालांकि बाद में करण जौहर ने इस बारे में अपनी सफाई पेश करते हुए ड्रग्स की बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया था.

अब तक 16 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के मामले में एनसीबी अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच के दौरान इन सभी के नाम सामने आने के बाद उन्हें पकड़ा गया है. ड्रग्स पर नियंत्रण संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत सभी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.

एनसीबी का विशेष जांच दल (एसआईटी) ड्रग्स मामले की जांच कर रहा है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, घरेलू सहायक दिपेश सावंत और अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर बड़ा खुलासा, सारा अली खान ने कई बार रिया को दिया ड्रग्स- सूत्र

रवि किशन ने लोकसभा में उठाया बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर की NCB की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक के दावों को खारिज किया, बताया प्रोपेगैंडा
लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक के दावों को खारिज किया, बताया प्रोपेगैंडा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget